फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   corona infected one death 191 found

जिले में कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 191 नए कोरोना वायरस संक्रमित मिले

Sat, 22 May 2021 09:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
corona infected one death 191 found
तीन दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आती जा रही है, लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में मौत के मामले नहीं रुक रहे है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमण से मौत हो रही है। शनिवार को जिले में 191 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। वहीं एक संक्रमित की मौत हुई है। जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 20773 हो गई है। शनिवार को 408 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 17918 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को 191 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आये है। कोरोना संक्रमण के कारण नसीबपुर के एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो गई। अब तक जिला में 116 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 2739 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 22 मई तक 178697 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 97607 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 241794 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1974 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed