{"_id":"6099640e8ebc3ec5f509edea","slug":"corona-death-in-district-narnol-news-rtk6079524159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चार कोरोना संक्रमितों की मौत, 589 नए मामले आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चार कोरोना संक्रमितों की मौत, 589 नए मामले आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले अब धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। जिससे प्रशासन के साथ लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की है। लेकिन अभी भी प्रतिदिन 3 से 4 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो रही है। सोमवार को जिले में 589 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस मिले। जबकि चार लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 15950 हो गई है। जबकि 540 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने के बाद अपने घर लौटे हैं। अभी तक जिले में कुल 10,833 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को कोरोना संक्रमण के कारण चार लोगों की मौत हुई है। जिसमें मोहल्ला जमालपुर, शिव कॉलोनी न्यू कोर्ट व गहली के एक- एक तथा 9 मई को निजामपुर के एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो गई। अब तक जिले में 75 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 5042 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 10 मई तक 1,72,781 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 96,548 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 2,18,765 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 3052 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं मृतकों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया है।