{"_id":"5fb5649d8ebc3e9ba32668c2","slug":"corona-active-case-mahendergarh-narnaul-news-narnol-news-rtk5829454130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्कूलों के 86 विद्यार्थियों के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्कूलों के 86 विद्यार्थियों के सैंपल लिए
विज्ञापन
स्कूलों में बढ़ रहे कोरोना के केस को लेकर जिला प्रशासन ने सैंपल की प्रक्रिया शुरू की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो स्कूलों से 86 सैंपल लिए। बुधवार को कुल 143 सैंपल लिए हैं। जिसमें शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के सैंपल लिए गए हैं। इन सभी की रिपोर्ट वीरवार को आने की संभावना है।
कनीना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में जहां कोरोना केस बढ़ने लगे हैं। प्रशासन ने हालत काबू में करने के लिए लगातार प्रयासरत है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, डॉ. नवीन कुमार के निर्देश पर बुधवार को दो मोबाइल टीम सैंपल लिए। मोबाइल टीम में सुदेश कुमार, विकास, मनोज, दीपक, संजय शामिल थे। कनीना के आदर्श स्कूल, गीता विद्या मंदिर से 86 सैंपल लिये गये। गांव सुदंरह में 12 सैंपल लिए गए।
बावरिया मोहल्ला से 45 सैंपल से लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। मोबाइल टीम के इंचार्ज सुदेश कुमार ने बताया स्कूलों के साथ-साथ दूसरे लोगों को विशेषकर संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों उनके भी सैंपल लिए जा रहे हैं। ये सैंपल मेवात मेडिकल कॉलेज भेजे जाते हैं। जहां से एक दिन के पश्चात रिपोर्ट आती है। वीरवार को भी कनीना के विभिन्न स्कूलों में सैंपल लिए जाएंगे। डॉ. धर्मेंद्र एसएमओ ने बताया कि सावधानी इस रोग से बचने का बेहतर इलाज है। उन्होंने सावधानी बरतने पर बल दिया।