फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   corona, 11 new cases found, health, narnaul

जिले में 11 मिले कोरोना संक्रमित, 12 ठीक हुए

Mon, 10 Aug 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
corona, 11 new cases found, health, narnaul
नांगल चौधरी में लोगों के सैंपल लेती विभाग की टीम। - फोटो : Narnol
नारनौल। जिले में कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं। सोमवार को 11 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 965 हो गई है। वहीं सोमवार को 12 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल 786 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 178 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नए आए 11 मरीजों के संपर्क में आने वालों की डॉक्टरों की टीम ने जानकारी ली है। इसके साथ ही संबंधित एरिया को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। कंटेनमेंट जोन में लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। डॉ. अशोक ने बताया कि सोमवार को सात मोबाइल टीमों ने 623 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 10 अगस्त तक 85481 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 49973 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 19408 सैंपल भेजे गए हैं। 593 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को 11 आए नए केस में सात नारनौल शहर से हैं। इसमें मोहल्ला कायस्तवाड़ा में दो कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें एक पहले के आए मरीज की चाची और दूसरा पड़ोसी है। मोहल्ला माली टिब्बा में एक संक्रमित महिला मिली है। महिला एक डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करती है। जुकाम और बुखार की शिकायत पर कोरोना जांच कराया था। अब संक्रमित मिली है। मोहल्ला फ्रांसखाना में पहले के मरीज का पड़ोसी है। पुरानी मंडी संक्रमित कुशी नगर (यूपी) से हाल में आया था और संक्रमित मिला है। युवक कारपेंटर का काम करता है। मोहल्ला कोलियान की महिला का लीवर का उपचार जयपुर में चल रहा है। डॉक्टरों ने कोरोना जांच के लिए कहा था। जांच में कोरोना मरीज मिली है। मोहल्ला चांदूवाड़ा में पहले पिता के बाद बेटा संक्रमित मिला है। डॉ. अनिल कुमार और डॉ. नरेंद्र कुमार समेत अन्य की टीम ने नारनौल शहर में मरीजों की जानकारी ली है। एरिया को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। बता दें कि नारनौल शहर में लगातार मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती महिला समेत दो कोरोना मरीज मिले
नांगल चौधरी। कस्बे में सोमवार को दो कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। जिसमें से एक गर्भवती महिला नांगल चौधरी से है, जो कि नांगल चौधरी सीएचसी में सोमवार को जांच के लिए आई थी। जिसका टेस्ट करने पर कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वहीं दूसरा पॉजिटिव मंढ़ाणा गांव से है। जिसने सैंपल नारनौल सिविल अस्पताल में दिया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद दोनों पॉजिटिव को होम आइसोलेट किया गया हैं। पॉजिटिव आए मरीजों के घरों के आसपास सैनिटाइजर कर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। मेडिकल टीम ने नांगल चौधरी पॉजिटिव महिला की कांटेक्ट लिस्ट में शामिल 16 लोगों के सैंपल लिए गए है। नांगल चौधरी सीएचसी में 17 लोगों के रेंडम जांच हुआ। वहीं मंढ़ाणा में मिले पॉजिटिव के कांटेक्ट लिस्ट में शामिल रहे लोगों के सैंपल मंगलवार को लिए जाएंगे।
कोरोना संक्रमितों की सूची
मोहल्ला कायस्तवाड़ा नारनौल -2
मोहल्ला माली टिब्बा नारनौल -1
मोहल्ला फ्रांसखाना- 1
पुरानी मंडी नारनौल - 1
मोहल्ला कोलियान -1
मोहल्ला चांदूवाड़ा - 1
भांखरी-1
मंढाणा-1
नांगल सिरोही -1
नांगल चौधरी-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed