फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Copper wire stolen from dhaba and gas agency

Mahendragarh-Narnaul News: ढाबा व गैस एजेंसी से तांबे के तार चोरी

Tue, 28 Jul 2026 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Copper wire stolen from dhaba and gas agency
फोटो 1सीसीटीवी में दिखाई दे रहा संदिग्ध युवक।स्रोत:सोशल मीडिया
नारनौल। शहर के पुलिस लाइन रोड पर स्थित एक ढाबे और गैस एजेंसी से शनिवार रात में एसी की आउटडोर यूनिट से तांबे की तारें चोरी हो गईं। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके बाद संचालकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस लाइन रोड पर महिला आईटीआई के सामने एचपी की देवेंद्र गैस एजेंसी और छिप्पी ढाबा है। रविवार सुबह जब एजेंसी संचालक देवेंद्र यादव कार्यालय पहुंचे तो एसी ने काम नहीं किया। ढाबे का एसी भी खराब पाया गया। मिस्त्री ने जांच में पाया कि दोनों एसी की आउटडोर यूनिट से तांबे की तारें कटी हुई थीं। सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक युवक तांबे की तारें ले जाता हुआ दिखा। शहर में एसी से तांबे की तार चोरी की ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। पिछले साल पार्क गली की पांच दुकानों और नई मंडी में भी ऐसी वारदातें हुई थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed