फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cooperative society operators end strike on assurance of police, Narnaul-Kanina route restored after noon

Mahendragarh-Narnaul News: सहकारी समिति संचालकों ने पुलिस के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल, दोपहर बाद नारनौल-कनीना रूट हुआ बहाल

Wed, 10 May 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 10 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cooperative society operators end strike on assurance of police, Narnaul-Kanina route restored after noon
नारनौल। नारनौल-कनीना रूट पर चलने वाले चालक-परिचालक से मारपीट करने के मामले में मंगलवार को भी निजी बस चालक हड़ताल पर रहे। महावीर पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों और सहकारी समिति संचालकों के बीच बातचीत हुई, जिसमें पुलिस कर्मियों ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की बात कही। साथ ही बाकी युवकों को जल्द पकड़ने का आश्वासन भी दिया। इस पर बस संचालक मान गए और दोपहर दो बजे के बाद संचालकों ने कनीना रूट पर अपनी सेवाएं बहाल कर दी। इस रूट पर लगभग 8 निजी बसें चलती है, जिन सभी को मंगलवार दोपहर को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

बाबा खेतनाथ ट्रैवल यूनियन के प्रधान मनोज कुमार, सज्जन सिंह, भूपेंद्र, मनोज ने बताया कि कनीना रूट पर उनके साथ हर रोज ऐसी घटनाएं हो रही हैं। सोमवार को भी नसीबपुर से आगे लहरोदा गांव के पास कनीना से नारनौल आ रही एक सहकारी सोसाइटी की बस के ड्राइवर व कंडक्टर के साथ गांव मित्रपुरा और खासपुर के शिक्षण संस्थाओं के युवाओं ने लड़ाई झगड़ा किया। मारपीट में बस कंडक्टर घायल हो गया और उसकी कमीज भी फट गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ये युवा बस में बैठी महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। इनके पास भी नहीं है। टिकट की कहने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इससे नाराज होकर बस संचालक हड़ताल पर गए और रूट पर बसें नहीं चली। मंगलवार सुबह भी यही स्थिति रही। पुलिस और बस संचालकों के बीच बातचीत हुई। पुलिस ने बस संचालकों को बताया कि कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है और बाकी को भी पकड़ लिया जाएगा। इस पर बस संचालक मान गए और उन्होंने बसें शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन

प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार को पुलिस के आश्वासन के बाद दोपहर दो बजे के बाद बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। यदि बाकी युवकों को नहीं पकड़ा गया तो फिर दोबारा ठोस कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed