{"_id":"6a8f2a13e3aaee2a0d0b07e4","slug":"contest-for-six-posts-in-bar-election-five-nominations-filed-on-the-first-day-narnol-news-c-203-1-mgh1004-129459-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बार चुनाव में छह पदों पर होगा मुकाबला, पहले दिन पांच नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बार चुनाव में छह पदों पर होगा मुकाबला, पहले दिन पांच नामांकन
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- बार एसोसिएशन चुनाव के दौरान चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारी को प्रधान प
महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के 11 सितंबर को होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन पांच अधिवक्ताओं ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन दाखिल किए। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता विनोद सिंह तंवर और सह चुनाव अधिकारी आलौक खैरवाल ने बताया कि 26 और 27 अगस्त को नामांकन लिए जाएंगे।
पहले दिन प्रधान पद के लिए अजनेश, उपप्रधान महिला आरक्षित पद पर सुनीता कुमारी, सचिव पद के लिए पुष्पेंद्र सिंह और राहुल कौशिक तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए गणेशी लाल ने नामांकन किया। 27 अगस्त नामांकन की अंतिम तारीख है। 28 अगस्त को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी, जबकि 31 अगस्त नाम वापसी की अंतिम तारीख रखी गई है।
307 अधिवक्ता करेंगे मतदान
11 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। इस बार 307 अधिवक्ता मतदान करेंगे।
पहली बार छह पदों पर चुनाव
इस बार चुनाव में पांच की जगह छह पदों के लिए मतदान होगा। इनमें प्रधान, उपप्रधान सामान्य, उपप्रधान महिला आरक्षित, सचिव, सह सचिव महिला आरक्षित और कोषाध्यक्ष शामिल हैं। पहले उपप्रधान और सह सचिव के पद सामान्य वर्ग के लिए होते थे। इस बार दोनों में आरक्षण लागू किया गया है।