फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Contaminated water is reaching half of the city's population.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर की आधी आबादी तक पहुंच रहा दूषित पानी

Wed, 07 Jan 2026 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water is reaching half of the city's population.
फोटो संख्या:74- टैंक में पानी में जमा शैवाल व गंदगी---संवाद
महेंद्रगढ़। करीब 50 हजार की आबादी वाले शहर में जहां महज आठ हजार पेयजल कनेक्शन ही वैध हैं। वहीं, लोगों तक पहुंचने वाला पानी भी सुरक्षित नहीं रह गया है। टंकियों में जमा गाद-शैवाल और जर्जर पाइपलाइन व्यवस्था के चलते आधी आबादी को दूषित पानी मिल रहा है। पुरानी फिल्टर यूनिट और बार-बार लीक होती लाइनों ने हालात को और बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन

देवास जल परियोजना के तहत 24 करोड़ लीटर पानी की क्षमता वाले चार टैंकों में दो में गाद व शैवाल जमा है। वहीं भूमिगत पाइप लाइन के सहारे आपूर्ति होने वाला पेयजल भी आधी आबादी तक दूषित पहुंच रहा है। पेयजल दुषित होने के दो प्रमुख कारण हैं।
विज्ञापन

इनमें पहला कारण देवास जल परियोजना पर फिल्टर यूनिट बहुत पुरानी है और दूसरी बड़ी समस्या शहर की अधिकांश पेयजल लाइनें दस साल पुरानी हैं जो आए दिन लीक हो रही हैं। लाइनें लीक होने से पानी के बेक प्रेशर के साथ मिट्टी जाने से पानी मटमैला हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, देवास जल परियोजना पर मरम्मत के चलते पानी को फिल्टर करने वाली एक यूनिट बंद है। वहीं दूसरी यूनिट में प्रतिदिन 25 किलोग्राम ब्लीचिंग पाउडर व 25 किलोग्राम फिटकरी का घोल डालकर पेयजल को शुद्ध किया जा रहा है। टैंकों से जब यह पानी फिल्टर यूनिट में पहुंचाया जाता है तो वहां क्लोरिन यूनिट करीब पांच साल से ठप्प पड़ी है।
--------------
पुरानी पाइपलाइनों से हो रही आपूर्ति
शहर में अधिकांश पेयजल लाइनें दस साल पहले लगाई गई थी। इसके चलते आए दिन पाइपलाइनें लीक होने से नीचाई वाले हिस्सों में दूषित पानी पहुंच रहा है। वहीं लीकेज के कारण पानी बैक मारता है तो उसके साथ मिट्टी भी पाइप लाइन में पहुंच जाती है। वहीं बरसात के दिनों में यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है।
---------------
इन मोहल्लों में अधिक परेशानी
शहर के मोहल्ला तिवाड़ियान, मोहल्ला बास, सैनीपुरा, 11 हट्टा बाजार, राठौड़ मोहल्ला, शिव कालोनी, मोहल्ला सराय, कृष्णा कालोनी, बुधराम कॉलोनी में पाइपलाइनों के लीकेज होने की अधिक समस्या है। वहीं देवास जल परियोजना से पूरे शहर में पेयजल की आपूर्ति की जाती है लेकिन यहां भी पानी को पूर्णरूप से शुद्ध नहीं किया जा रहा है। मटमैला पानी आपूर्ति में पहुंच रहा है।
बॉक्स
हमारे मोहल्ले में दो दिन में महज एक बार पेयजल आपूर्ति हो रही है लेकिन यह भी लाइनें आए दिन लीक होने गंदा पानी लाइनों में घुल जाता है जो पीने तो क्या कपड़े धोने लायक भी नहीं है। वाल्व बदलने के लिए छोड़े गए हॉलों पर ढक्कन तक नहीं। -नरेश तिवाड़ी, मोहल्ला तिवाड़ियान
बॉक्स
हमारी कॉलोनी में ज्यादातर समय गंदे पानी की ही आपूर्ति होगी है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बताने के बावजूद लीकेज लाइनों की लीपापोती कर दी जात है। स्थानीय समाधान नहीं होने के कारण लाइनों में मिट्टी व कचरा जाने से पानी गंदा हो रहा है। -मास्टर निहाल सिंह, बुधराम कॉलोनी
बॉक्स
गांव देवास जल परियोजना से भी कई बार पानी बिना शुद्ध किए ही आपूर्ति कर दिया जाता है। यहां पर फिल्टर की व्यवस्था सही नहीं होने से पहले ही पानी पीने लायक नहीं रहता। साथ ही लाइनें लीकेज व अवैध कनेक्शन करने से कचरा मैन लाइन में जा रहा है। -शिवकुमार जांगिड़, 11 हट्टा बाजार रोड
बॉक्स
हमारे मोहल्ला में लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से आपूर्ति किया जाने वाला पानी मटमैला मिल रहा है। कई बार विभाग के अधिकारियों को शिकायत की गई है लेकिन स्थाई समाधान नहीं हो रहा है। -सुभाषचंद, मोहल्ला बास

-----------------
- वर्जन:
गांव देवास जल परियोजना पर इस समय निर्माण व मरम्मत का कार्य चल रहा है। टैंक नंबर एक व दो को हाल ही में साफ कराया गया है। मरम्मत के चलते एक फिल्टर यूनिट बंद है। दो टैंकों से आपूर्ति करने के लिए एक फिल्टर यूनिट चालू है। अवैध कनेक्शनों के कारण कई बार मुख्य लाइनें लीक होने से पानी के बेक प्रेशर के साथ मिट्टी व कचरा जाने से कभी कभार यह समस्या होती है। लेकिन कर्मचारियों को भेजकर इसे ठीक करा दिया जाता है। -जियाराम, उपमंडल अधिकारी, जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:74- टैंक में पानी में जमा शैवाल व गंदगी---संवाद

फोटो संख्या:74- टैंक में पानी में जमा शैवाल व गंदगी---संवाद

फोटो संख्या:74- टैंक में पानी में जमा शैवाल व गंदगी---संवाद

फोटो संख्या:74- टैंक में पानी में जमा शैवाल व गंदगी---संवाद

फोटो संख्या:74- टैंक में पानी में जमा शैवाल व गंदगी---संवाद

फोटो संख्या:74- टैंक में पानी में जमा शैवाल व गंदगी---संवाद

फोटो संख्या:74- टैंक में पानी में जमा शैवाल व गंदगी---संवाद

फोटो संख्या:74- टैंक में पानी में जमा शैवाल व गंदगी---संवाद

फोटो संख्या:74- टैंक में पानी में जमा शैवाल व गंदगी---संवाद

फोटो संख्या:74- टैंक में पानी में जमा शैवाल व गंदगी---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed