फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Construction of two roads from Agihar to Talwana and Kharkada

अगिहार से तलवाना व खरकड़ा तक होगा दो सड़कों का निर्माण

Tue, 23 Aug 2022 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Construction of two roads from Agihar to Talwana and Kharkada
महेंद्रगढ़। मार्केटिंग बोर्ड द्वारा गांव अगिहार से तलवाना व अगिहार से खरकड़ा तक दो सड़कों के निर्माण पर 2.28 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन दोनों सड़क मार्गों के निर्माण से सोमवार शाम से कमेटी के जेई दाताराम द्वारा पैमाइश कर अगिहार से तलवाना रोड का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। 3 किलोमीटर 800 मीटर के इस सड़क मार्ग को 12 फुट चौड़ाई में बनाया जाएगा। मार्केटिंग बोर्ड द्वारा ठेकेदार को इसका निर्माण कार्य पूरा करने के लिए तीन माह की समय सीमा निर्धारित की गई है। इस पर प्रथम चरण में लेवलिंग का कार्य शुरू किया जा चुका है। वहीं अगिहार से खरकड़ा तक 4.3 किलोमीटर सड़क मार्ग के नव निर्माण पर 1.17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसपर निर्माण की प्रक्रिया भी दो सप्ताह के समय में शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सात गांवों की 60 हजार की आबादी को होगा फायदा
बता दें कि यह दोनों की सड़क मार्ग करीब तीन वर्ष से लंबित थे लेकिन अब निर्माण शुरू होने से छह गांवों की 50 हजार की आबादी ने राहत की सांस ली है। बता दें कि इन सड़कों के निर्माण से गांव अगिहार, तलवाना, मालड़ा, बवाना, खेड़ी व खरकड़ा तथा धनौंदा आदि गांवों की 60 हजार की आबादी को एक-दूसरे गांवों में जाने के लिए सुगम रास्ता मिल सकेगा। वहीं अब सीधे धनौंदा से खरकड़ा वाया अगिहार, मालड़ा-जाट होते हुए केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंचने में भी आसानी रहेगी। जबकि तलवाना से अगिहार झूक होते हुए क्षेत्र की आबादी के लिए कनीना व महेंद्रगढ़ शहरों से जुड़ाव भी आसान होगा।
विज्ञापन

वर्जन
गांव अगिहार से तलवाना बनने वाले सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है जबकि अगिहार से खरकड़ा तक सड़क मार्ग का दो सप्ताह के समय में निर्माण शुरू कराया जाएगा। आठ किलोमीटर लंबाई के यह दोनों मार्ग 12 फुट चौड़ाई के होंगे तथा तीन माह के समय में निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दाताराम, जेई मार्केटिंग बोर्ड, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed