फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Construction of seven storey civil hospital building will be completed by October

Mahendragarh-Narnaul News: अक्तूबर तक पूरा होगा सात मंजिला नागरिक अस्पताल के भवन का निर्माण

Mon, 10 Jun 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 10 Jun 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Construction of seven storey civil hospital building will be completed by October
महेंद्रगढ़। सात मंजिला आधुनिक नागरिक अस्पताल के भवन निर्माण का कार्य अक्तूबर में होगा पूरा हो जाएगा। अस्पताल का नया भवन आधुनिक सुविधाओं लैस होगा। इसमें पार्किंग, लिफ्ट, ऑक्सीजन लाइ, 8 ओटी सहित कई सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

क्षेत्र की करीब दस लाख की आबादी को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 100 बेड के नागरिक अस्पताल व 50 बेड का ट्रामा सेंटर के भवन के लिए 2025 माह तक का इंतजार करना होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से भवन निर्माण का 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। सभी मंजिलों पर लेंटर डालने का कार्य पूरा हो चुका है। साथ ही फर्श पर पत्थर भी लगाए जा चुके हैं। उम्मीद है कि लोक निर्माण विभाग शेष 10 प्रतिशत कार्य को अक्टूबर तक पूरा कर लेगा।
विज्ञापन

जुलाई 2021 में शुरू हुआ था निर्माण
10 जुलाई 2021 को 26 करोड़ रुपये का बजट तैयार कर निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन बीच में कोरोना के चलते कुछ दिनों तक काम बंद रहा था। पर्याप्त भवन एवं संसाधनों के अभाव में अल्ट्रासाउंड, सीआरएस, एमआरआई के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों को भी लंबे समय से सुविधाओं का इंतजार है। महेंद्रगढ़, सतनाली व कनीना क्षेत्र के 106 गांवों को करीब दस लाख की आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अन्य जिलों में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के नए भवन में यह मिलेंगी सुविधाएं
वर्ष 2019 में क्षेत्र के लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा उप नागरिक अस्पताल में दर्जा बढ़ाकर महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल का दर्जा दिया था। बेहतर सुविधाओं के लिए भवन का अभाव नजर आने लगा तो नए भवन के लिए 26 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिली। 10 जुलाई 2021 को नए भवन निर्माण का शिलान्यास कर काम शुरू किया गया। इस नए भवन में आपातकालीन वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट, अल्ट्रासाउंड, आधुनिक लैब सहित अन्य सुविधाएं मिलनी शुरू जाएंगी।

आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भवन के निर्माण पर वह स्वयं निगरानी रख रहे हैं। समय-समय पर इसका निरीक्षण किया जा रहा है। अस्पताल के नए भवन का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य को तय समय में पूरा कराने के लिए लगातार दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। उनका प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द इस भवन में शिफ्ट कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा दी जाए।
-रमेशचंद आर्य, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग जिला महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed