{"_id":"673b761eaaad57842d0de07f","slug":"construction-of-polo-clinic-will-start-soon-narnol-news-c-196-1-mgh1001-118274-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जल्द शुरू होगा पोलो क्लीनिक का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जल्द शुरू होगा पोलो क्लीनिक का निर्माण
Mon, 18 Nov 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 18 Nov 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-01नारनौल के रेवाड़ी पर स्थित पशु अस्पताल।
नारनौल। रेवाड़ी रोड पर स्थित डेयरी एवं पशुपालन विभाग के परिसर में मौजूद खाली पड़ी जमीन पर जल्द पोलो क्लीनिक के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
इसके बनने के बाद जिले के पशुपालकों को उनके पशुओं की बीमारियों के उपचार के लिए एडवांस सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। करीब तीन एकड़ में बनकर तैयार होने वाले इस पोलो क्लिनिक का एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रूवल हो गया है और अब फाइनेंशियल अप्रूवल के लिए फाइल केंद्र सरकार के पास भेजी गई है। सरकार से अप्रूवल मिलने के बाद इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद जिले के पशुओं का उपचार एडंवास सुविधाओं के साथ अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से किया जाएगा।
यह मिलेंगी सुविधाएं
पोलो क्लीनिक के शुरू हो जाने के बाद यहां पर पशुओं के लिए दवा, सर्जरी व गायनी आदि ट्रीटमेंट की एडवांस सुविधाएं तो मिलेंगी ही, साथ ही यहां पर एक्स रे मशीन, ऑपरेशन थियेटर और अल्ट्रासाउंड जैसी मशीनों की भी सुविधा मिलेगी। इससे पशु की बीमारी का और भी अच्छे से उपचार किया जा सकेगा।
तीन विशेषज्ञों की हो चुकी है नियुक्ति
पोलो क्लीनिक के बनने से पूर्व ही सरकार की ओर से जिला पशु अस्पताल में तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जा चुकी है। इनमें एक मेडिसिन, एक गायनी व एक सर्जरी के विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं और जब तक पोलो क्लिनिक का निर्माण नहीं होता है, तब तक ये सभी जिला अस्पताल में बैठकर अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
.....
पशुओं के लिए मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बनने जा रहा है व इसमें प्रस्तावित पोलो क्लीनिक के खुल जाने के बाद आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। चिकित्सकों की नियुक्ति की जा चुकी है। पोलो क्लीनिक के बाद पशुपालकों को बेहतर व एडवांस उपचार के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ेगा।
चंद्रभान सोनी, उपनिदेशक, डेयरी एवं पशुपालन विभाग नारनौल।