फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Construction of Kachcha Johar in village Bihali and Kanti Ki Bani, ground water level will increase.

Mahendragarh-Narnaul News: गांव बिहाली व कांटी की बणी में कच्चे जोहड़ का निर्माण, बढ़ेगा भूजल स्तर

Mon, 04 Nov 2024 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Construction of Kachcha Johar in village Bihali and Kanti Ki Bani, ground water level will increase.
फोटो नंबर-08अटेली के गांव बांस का जोहड़। संवाद
मंडी अटेली। वन विभाग की ओर से गांव बिहाली व कांटी की बणी में दो कच्चे जोहड़ों का निर्माण किया गया है। इससे न केवल जीव जंतुओं को पानी मिलेगा, बल्कि भूजल स्तर में भी वृद्धि होगी। गांव बिहाली-कांटी के मध्य एक लंबी चौड़ी बणी है। इसमें काफी संख्या में जीव जंतु रहते हैं, लेकिन उनके लिए पानी की व्यवस्था न होने के कारण वे इधर-उधर भटकने पर मजबूर थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों की मांग पर वन विभाग द्वारा इस बणी में दो जोहड़ों का निर्माण करवाया गया है। अब उनमें पानी भी डाल दिया गया है। एक जोहड़ तहलाड़ा में और दूसरा जोहड़ गांव बांस के समीप बनाया गया है। पैरामीटर के हिसाब से एक जोहड़ 80 फीट लंबा व 50 फीट चौड़ा है तो दूसरे जोहड़ की लंबाई 50 फीट व चौड़ाई 40 फीट है। दोनों ही जोहड़ को नहरी पानी से जोड़ा गया है। जोहड़ कच्चे होने के कारण आसपास के कुओं के जल स्तर में भी बढ़ोतरी होगी। तहलाड़ा जोहड़ को खेड़ी माइनर से और दूसरे को बांस में बने नहरी नाले से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

वर्जन
बणी में जीव जंतुओं के लिए पानी की कमी महसूस की जा रही थी। इसी के चलते विभाग को इसके लिए अवगत कराया गया था। विभाग द्वारा बणी में दो जोहड़ का निर्माण कराया गया है और उनमें पानी भी डाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-योगेश कुमार, वन विभाग बिहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed