{"_id":"69010989b9d59c4ab30f8e31","slug":"construction-of-boundary-wall-stopped-on-complaint-of-illegal-occupation-narnol-news-c-196-1-nnl1010-131567-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अवैध कब्जे की शिकायत पर चहारदीवारी का निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अवैध कब्जे की शिकायत पर चहारदीवारी का निर्माण रुकवाया
Tue, 28 Oct 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी। गांव आसरावास में कुछ लोगों की ओर से पंचायत की जमीन पर चहारदीवारी बनाकर अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत पर मंगलवार को पंचायत सचिव अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य को रुकवाया। साथ ही संबंधित लोगों को कब्जा न करने की हिदायत दी।
कुछ व्यक्तियों ने ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से चहारदीवारी बनाने का काम शुरू कर दिया था। मामले की जानकारी प्रियंका ने संबंधित अधिकारियों को दी। उन्होने गांव के ही कुछ लोगों पर पंचायती जमीन पर चहारदीवारी बनाकर कब्जा करने का आरोप लगाया था।
शिकायत के बाद सचिव अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का मौका मुआयना किया। जांच के दौरान पाया गया कि जमीन पंचायत की है और उस पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। सचिव ने तत्काल चहारदीवारी का कार्य रुकवाया और संबंधित लोगों को कब्जा न करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा इस प्रकार का प्रयास किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने भी पंचायत विभाग से मांग की है कि ऐसी घटनाओं पर सख्त नजर रखी जाए, ताकि पंचायत की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न हो सके।