फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Conspiracy to kill husband was hatched with lover

Mahendragarh-Narnaul News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रचि थी पति की हत्या की साजिश

Fri, 02 Jun 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 02 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to kill husband was hatched with lover
महेंद्रगढ़। गांव सिगड़ी निवासी व्यक्ति की एक सप्ताह पूर्व हुई हत्या के मामले में खुलासा हुआ है कि मृतक की पत्नी ने ही प्रेम के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को वारदात के आठ घंटे बाद ही काबू कर हिरासत में ले लिया था। वीरवार को आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर महेंद्रगढ़ और सीआईए की पुलिस टीम ने आठ घंटे के भीतर ही आरोपी रिंकू उर्फ जोगेंद्र निवासी भीलगांव थाना बुहाना जिला झुंझनू राजस्थान हाल आबाद चामधेड़ा रोड महेंद्रगढ़ को 28 मई को ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। आरोपी रिंकू उर्फ जोगेंद्र ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी रिंकू उर्फ जोगेंद्र को वीरवार न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं हत्या में प्रयोग की गई बाइक व बसौली भी आरोपी से बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन

यह था मामला
27 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि चामधेड़ा नदी के पास एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा उस समय स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान राकेश के रूप में कराई थी। इस मामले में संदेह के आधार पर मृतक के साढू रिंकू उर्फ जोगेंद्र को झज्जर जिले के एक गांव से 27 मई को ही काबू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि बलवान सिंह निवासी गांव सिगड़ी ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत देते हुए बताया कि उसका भतीजा राकेश जमींदारे का काम करता है। 27 मई को शाम के समय वह घर से अकेला गया था। सूचना मिली कि उसके भतीजे का शव नदी के पास पड़ा है। सूचना मिलने पर उसने और गांव के व्यक्तियों ने वहां पहुंच कर उसकी पहचान की। मृतक के सिर व मुंह पर नुकीले हथियार से चोटें मारी हुई थी। शिकायतकर्ता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed