फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Congress workers took out a protest march in the city.

Mahendragarh-Narnaul News: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला रोष मार्च

Fri, 10 Oct 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 10 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Congress workers took out a protest march in the city.
फोटो संख्या:70- बालाजी चौक से विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस के पूर्व विधायक राव दान सिंह, जिला अ
महेंद्रगढ़। केंद्र सरकार की नीतियों और चुनाव आयोग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कांग्रेस पार्टी ने वीरवार को यादव धर्मशाला में जिला स्तरीय बैठक की। राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन

सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राव दान सिंह रहे जबकि अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान सत्यवीर यादव झूकीया ने की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यादव धर्मशाला से बालाजी चौक, शंकर मार्केट और सब्जी मंडी रोड होते हुए भगवान परशुराम चौक तक रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन

इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए और आम जनता से जनसंपर्क करते हुए वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में शामिल होने की अपील की। राव दानसिंह ने कहा कि यह अभियान सिर्फ राजनीतिक आंदोलन नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। अभियान 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवधि में जिले के हर गांव और शहर में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से हस्ताक्षर करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अक्टूबर को सभी हस्ताक्षरित फॉर्म राहुल गांधी को सौंपे जाएंगे। यह सिर्फ कांग्रेस का नहीं बल्कि देश के हर नागरिक का आंदोलन है, जो लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। राव दान सिंह ने सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में वोट चोरी करके सरकारें बनाई जा रही हैं, जिससे लोकतंत्र खतरे में है।
कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी। एक-एक घर में 700 तक फर्जी वोट बनाए गए, जिसने भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाई। जब तक इस वोट चोरी की सच्चाई सामने नहीं आती, कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी। जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झूकीया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब सड़कों पर उतर चुके हैं तथा यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। जनता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सरकार और अधिकारी अपनी मनमानी बंद करें, वरना कांग्रेस बड़ा आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने सभी खंड और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को इस अभियान से जोड़ें और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करें। महिला जिला प्रधान राजवति यादव ने कहा कि राहुल गांधी का यह मिशन पूरे भारत में चलाया जा रहा है और महिलाओं की इसमें अहम भूमिका रहेगी। लोग खुद आगे आकर इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं, जिससे साफ है कि अब परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। इस मौके पर कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन राव रामकुंवार, चेयरमैन मंगलसिंह, चेयरमैन सूरतसिंह, चेयरमैन कृष्ण कुमार, राजेंद्र प्रधान, कृष्ण यादव, सरपंच वीरभद्र, बाला देवी, अखीराम सैनी, प्रदीप ठेकेदार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed