कांग्रेस द्वारा शनिवार को ब्लॉक स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन सुभाष पार्क में किया गया। जिसका नेतृत्व पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने किया। मंच संचालन प्रो. भूप सिंह ने किया। सम्मेलन में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कृष्ण राव के नेतृत्व में युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।
पूर्व मंत्री ने जय जवान जय किसान के नारे के साथ कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा कि किसान 81 दिनों से मांगों को लेकर दिल्ली और आसपास के बॉर्डर पर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों को अपना व पार्टी का समर्थन देने के लिए इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है। किसान आंदोलन को कुचलने के लिए सरकार द्वारा आए दिन नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को को सुभाष पार्क में जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन का आयोजन होगा। जिसमें जिला पर्यवेक्षक सुरेश गुप्ता शिरकत करेंगे। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। गत दिनों पेश हुए बजट व किसानों का मुद्दा भी उसे चरितार्थ करता है। इस अवसर पर सुनीता मावता, जिला महासचिव राज बडेसरा, फूल सिंह, विकास फौजदार, पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी, सुरेंद्र, धर्मेंद्र, संजय गर्ग, अनिल सैनी व नंदलाल सैनी ने किसान सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर क्षेत्र के पूर्व सरपंच, पंच, पार्षद, नंबरदार व अन्य लोग किसान सम्मेलन में उपस्थित रहे।