फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Congress demonstrated against the increased prices of petrol, diesel and LPG

कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 25 Mar 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Congress demonstrated against the increased prices of petrol, diesel and LPG
महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Narnol
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामोें में की गई वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस ने जिले में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान और पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं केंद्र सरकार के खिलाफ किया। उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा की जीत के साथ ही महंगे दिन वापस आ गए हैं, जिन पर चुनाव तक अल्प विराम लगा था। उन्होेंने कहा कि भाजपा सरकार ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में चुनाव जिताओ और होली पर मुफ्त सिलिंडर पाओ जैसे झूठे वादों के सहारे जीत दर्ज की थी। अब पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में इजाफा हो रहा है। इससे जनता का जीनादूभर हो जाएगा। अभी तो राज्यों की सरकारों का गठन भी नहीं हुआ है कि भाजपा ने महंगाई के साथ फिर गठजोड़ कर लिया है। ये कहने में भी कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि भाजपा की जीत के साथ अहंकार और महंगे दिन आते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण राव ने कहा कि दो साल पहले लॉकडाउन के बाद से भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर कीमतों और उत्पाद शुल्क में बार-बार बढ़ोतरी करके जबरन वसूली करने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर संजय यादव, पतराम यादव, भूप सिंह, सुमेर सिंह, मनोज प्रधान, पुरुषोत्तम, मास्टर धर्मेंद्र यादव, राजबीर, रमेश यादव, लालचंद सैनी, तोताराम कोली, राकेश बाबू, सभाराम नंबरदार, अजीत यादव, विक्रांत यादव, अभिषेक यादव, विक्रम ताजीपुर, शिवम पटिकरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed