फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   confusion for tockan timing

कर्मचारियों में अस्पताल के समय को लेकर रहा असमंजस, देरी से कटे टोकन

Sat, 24 Apr 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
confusion for tockan timing
महेंद्रगढ़। नगारिक अस्पताल में वैक्सीन लगाने का कार्य लगभग डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ। शनिवार को ओपीडी का समय बदला गया था जबकि वैक्सीनेशन के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ था। कर्मचारियों में समय को लेकर असमंजस की स्थिति रही। तब तक काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। इस वजह से अव्यवस्था का माहौल रहा। इस दौरान लोगों ने कहा कि वैक्सीनेशन का समय आठ बजे का दिया हुआ लेकिन सवा 9 बजे तक टोकन कटने शुरू नहीं हुए। इस समस्या को लेकर लोगों में काफी रोष रहा।
विज्ञापन

प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनू यादव ने शुक्रवार को अस्पताल के समय में बदलाव किए थे। सामान्य ओपीडी का समय 9 से 12 बजे तक, फ्लू ओपीडी का समय 9 से 4 बजे तक तथा वैक्सीन लगवाने का समय 8 से 2 बजे किया था। परंतु कंप्यूटर ऑपरेटर वैक्सीन का समय 9 से 2 बजे तक का समझ गए। इस वजह से सुबह 9 बजे तक टोकन विंडो खुल ही नहीं पाई थी। बाद में फोन कर ऑपरेटर का बुलाना पड़ा। ऑपरेटर आने के बाद भीड़ को देखते हुए कंप्यूटर विंडो भी बाहर की ओर करनी पड़ी। लगभग साढ़े 9 बजे टोकन काटने का काम शुरू हुआ। तब तक अस्पताल में वैक्सीनेशन करवाने वालों की लंबी लाइन लग गई थी। भीड़ की वजह से कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ रही थीं। टोकन कटवाने वालों में शारीरिक दूरी बिल्कुल नहीं थी।
विज्ञापन

व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल:
वैक्सीन लगवाने आए लोगों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। इस मौके पर राकेश, पवन, मुकेश, हैप्पी, वेद प्रकाश आदि ने बताया कि अस्पताल खुलने का समय आठ बजे का है लेकिन सवा 9 बज चुके हैं परंतु अभी तक टोकन की विंडो नहीं खुली है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है न तो सैनिटाइजर की व्यवस्था और न ही भीड़ को रोकने के लिए अलग से विंडो बनाई गई। उन्होंने बताया कि भीड़ को देखकर कंप्यूटर काउंटर दो तीन लगा देने चाहिए। इसके अलावा टोकन सिस्टम भी किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

240 लोगों को लगाई वैक्सीन:
वैक्सीन की खपत बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन 200 से अधिक वैक्सीन लगाई जा रही हैं। शुक्रवार को 330 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। शनिवार को 220 कोविशील्ड तथा 20 कोवैक्सीन लगाई गई।

दो तीन कर्मचारियों को समय के बारे में पता नहीं था। इस वजह से वो एक घंटा देरी से आए थे। बाद में जल्दी-जल्दी टोकन काटकर भीड़ को नियंत्रित कर लिया गया था। शनिवार को लगभग 240 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी।
-डॉ. प्रदीप यादव, आरएमओ, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed