{"_id":"65a6dfca13bb62e03d062b4b","slug":"community-center-to-be-built-at-a-cost-of-rs-1-crore-during-recession-narnol-news-c-196-1-nnl1004-8466-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मांदी में एक करोड़ की लागत से बनेगा कम्युनिटी सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मांदी में एक करोड़ की लागत से बनेगा कम्युनिटी सेंटर
Wed, 17 Jan 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले गांव मांदी में कम्यूनिटी सेंटर जल्द ही बनाया जाएगा। इसका एस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों के पास फाइल भेज दी है। ऐसे में आने वाले दिनों में मांदी गांव सहित आसपास के लोग कम्यूनिटी सेंटर में शादी-विवाह व सामाजिक कार्य आसानी से कर सकेंगे। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से शुल्क निर्धारित किया जाएगा।
लोगों की सामाजिक और धार्मिक जरूरतों के लिए नगर परिषद की तरफ से बनाया जा रहा है। ऐसे में लोगों को महंगी दर पर निजी मैरिज प्लेस व होटलों को नहीं देने पड़ेगे। नगर परिषद की तरफ से कम्यूनिटी सेंटर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा। हालांकि नगर परिषद की तरफ से शहर में पहले से कम्यूनिटी सेंटर बनाए जा चुके हैं।
जल्द ही मिलने लगेगी सुविधा
नगर परिषद की तरफ से 1 करोड़ रुपये की लागत से कम्यूनिटी सेंटर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर परिषद की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। ऐसे में जल्द ही लोगों को कम्यूनिटी सेंटर की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
मांदी गांव में कम्यूनिटी सेंटर के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। इसका जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-सोहन सिंह, एमई, नगर परिषद, नारनौल।