फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Collecter Rate note change in mahendergarh

महेंद्रगढ़ में कोई बदलाव नहीं, नारनौल में 67% तक कलेक्टर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव

Fri, 01 Jan 2021 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Collecter Rate note change in mahendergarh
लघु सचिवालय महेंद्रगढ़--संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। जिला प्रशासन ने वर्ष 2021-22 के कलेक्टर रेट की प्रस्तावित सूची नागरिकों के लिए उपलब्ध कराते हुए इस पर सुझाव तथा आपत्तियां मांगी हैं। जिसमें महेंद्रगढ़ शहर में किसी भी एरिया में कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी का प्रस्ताव नहीं दिया गया है। पिछले वर्ष के रेट को ही यथावत रखने का फैसला लिया गया है। नारनौल में कई कालोनियों में कलेक्टर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। जिसमें 25 से लेकर 67 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

रिहायशी, औद्योगिक, कॉमर्शियल जमीन के लिए प्रदेश सरकार कलेक्टर रेट तय करती है। यह रेट हर साल मार्केट रेट के अनुसार तय किए जाते हैं। सरकार की ओर से तय कम रेट पर रजिस्ट्री नहीं कराई जा सकती। इस रेट के मुताबिक जमीन खरीददार को सरकार को स्टांप ड्यूटी देनी होती है। हर साल एक अप्रैल से यह रेट लागू किए जाते हैं। अगले वर्ष 31 मार्च तक यह लागू रहते हैं। इस साल प्रदेश सरकार ने कलेक्टर रेट तय करने में लोगों के सुझाव तथा आपत्तियां लेने का फैसला लिया था। अक्तूबर महीने में प्रदेश के राजस्व मंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह घोषणा की थी। इस एलान के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले में कलेक्टर रेट का प्रस्ताव तैयार कराया गया। जिसे जिला प्रशासन ने वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है। वर्ष 2021-22 के लिए प्रस्तावित कलेक्टर रेट पर सुझाव व आपत्तियां मांगे हैं। 15 जनवरी तक यह सुझाव व आपत्ति जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद एक कमेटी इन पर फैसला लेगी। अगर सुझाव उचित पाए गए तो कलेक्टर रेट में बदलाव किया जाएगा। जिला राजस्व विभाग लिखित सुझाव ही स्वीकार करेगा।
विज्ञापन

निजामपुर रोड पर 67 प्रतिशत की बढ़ोतरी
सबसे अधिक बदलाव नारनौल के निजामपुर रोड पर किया गया है। यहां कलेक्टर रेट 3000 रुपये प्रति गज से बढ़ाकर 5 हजार रुपये गज करने का प्रस्ताव दिया गया है। यह करीब 67 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसके अलावा मोहल्ला पहाड़ी, नारनौल बाईपास पर सिंघाना रोड से धरसू रोड तक में कलेक्टर रेट 3500 रुपये प्रति गज से 5000 रुपये प्रति गज करने का प्रस्ताव है। जो 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। नारनौल में सबसे महंगा एरिया हुडा सेक्टर है। यहां कलेक्टर रेट 8 हजार रुपये प्रति गज तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 25 प्रतिशत बढ़ेगा कलेक्टर रेट
नारनौल के ढाणी सैनियान, गर्ल्ज आईटीआई के पीछे, आदर्श नगर, महाराणा प्रताप नगर, मोहल्ला सराय, शिवाजी नगर, नई सराय, पुरानी सराय, मोती नगर, केशव नगर, कॉलेज रोड के पीछे, रेलवे रोड के पीछे, मोहल्ला प्राणपुरा, मोहल्ला रावका, गांधी कॉलोनी, मोहल्ला परस, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पटीकरा रोड, नसीबपुर सरहद तक, कैनाल रेस्ट हाउस के पास, पटीकरा रोड, कॉलेज रोड, कैलाश कॉलोनी, शास्त्री नगर में कलेक्टर रेट 4 हजार से बढ़ाकर 5 हजार करने यानी 25 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव है।
महेंद्रगढ़ में नहीं किसी तरह का बदलाव
महेंद्रगढ़ शहर में कलेक्टर रेट में किसी तरह के बदलाव का प्रस्ताव नहीं है। नगर पालिका, शहर के साथ लगते गांवों में कलेक्टर रेट पिछले वर्ष वाले ही रखने का प्रपोजल है। नए वर्ष में महेंद्रगढ़ शहर के लोगों को प्रॉपर्टी खरीदने पर अधिक स्टांप ड्यूटी नहीं देनी होगी।
कनीना में अटेली रोड पर मंहगा होगा आशियाना
कनीना में अटेली रोड़ पर रिहायशी जमीन के कलेक्टर रेट 7 से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रति गज करने का प्रस्ताव है। बस अड्डा से उन्हानी तक यह रेट 7000 से 7500 रुपये प्रति गज किया जाएगा। कनीना से सिहोर रोड पर कलेक्टर रेट 6000 से बढ़ाकर 6500 रुपये प्रति गज करने का प्रस्ताव रखा गया है। कनीना बस अड्डा के पास भी कलेक्टर रेट 7000 से 7500 रुपये करने का प्रारूप तय किया गया है।

हमने जिला प्रशासन की वेबसाइट पर प्रस्तावित कलेक्टर रेट की सूची उपलब्ध करा दी है। इस पर 15जनवरी तक दावे या आपत्तियां दी जा सकती हैं। इसके बाद कमेटी इन रेट पर आए दाव व आपत्तियों की सुनवाई करेगी। कलेक्टर रेट को लेकर हम गांवों में मुनादी भी कराएंगे।
-राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed