फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cold weather affects nursery business, hopes for income from seasonal plants

Mahendragarh-Narnaul News: ठंड से नर्सरी का कारोबार प्रभावित, मौसमी पौध से आमदनी की आस

Sun, 28 Dec 2025 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cold weather affects nursery business, hopes for income from seasonal plants
फोटो संख्या:52 शहर ​स्थित इंजीनियर नर्सरी में कलकत्ता से पहुंची फूलदार पौध। संवाद
महेंद्रगढ़। ठंड से नर्सरी का कारोबार प्रभावित हो रहा है और अब नर्सरी संचालकों को मौसमी पौध से ही कारोबार की आस है। बारिश के मौसम में प्रतिदिन छोटी व बड़ी 50 पौध बिक जाती थी लेकिन अब बिक्री की संख्या आधी से भी कम हो गई है।
विज्ञापन


नर्सरी संचालक मुकेश फौजी, सतबीर सिंह, प्रकाश, तेजपाल सिंह आदि नर्सरी संचालकों ने बताया कि बारिश के मौसम में सबसे अधिक कारोबार रहता है। सर्दी में मौसमी फूलदार पौधे अधिक बिकते हैं।
विज्ञापन

फलदार पौध की मांग सामान्य बनी है। फरवरी में छायादार व फलदार पौधों में फुटाव शुरू होगा और नई ग्रोथ के बाद ही बिक पाएंगी। हालांकि, अब भी लोग फलदार पौध खरीद रहे हैं लेकिन संख्या अन्य सीजन की तुलना में कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्रतिदिन 20 से 25 पौध बिक रही हैं। नर्सरियों में पौधों के साइज के अनुसार रेट रखे गए हैं। इसमें मौसमी पौधे 10 रुपये जबकि अन्य फूलदार पौधों की कीमत 20 रुपये से शुरू होती है। इसी तरह छायादार और बड़े फलदार पौधों की कीमत 50 रुपये से लेकर 5 हजार तक है। इसके साथ ही गमलों को रेट भी 10 रुपये से ही शुरू हुआ।
------------

दूसरे राज्यों से हो रही पौध की आपूर्ति
शहर की पौध नर्सरी में स्थानीय स्तर पर पौध तैयार नहीं की जा रही है। सभी संचालक दूसरे राज्यों से आने वाली पौध पर ही निर्भर हैं। इसमें कलकत्ता, आंध्र प्रदेश, श्रीगंगानगर, बरेली, पंजाब से पौध लाई जा रही हैं। इससे पौध खराब होने का डर अधिक रहता है और सर्दी उचित प्रबंधन न करने से नुकसान होने का भी डर रहता है।

-----------

इन पौधों की हो रही अधिक बिक्री
अब सर्दी में पिटूनिया, डेंथस, डॉग फ्लावर, गुलदावरी, डहेलिया, केलेंडूला, गजानिया, सालविया, पैंजी, केल, गेंदा , गुलाब की पौध फूलों की सुंदरता के कारण अधिक बिक रही हैं। वहीं, फलों की बात करें तो नींबू, किन्नू, मौसमी आदि की बिक्री अधिक हो रही है। इनके अलावा नर्सरी में सब्जियां व सजावटी पौध भी बिक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed