फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cold wave increased after rain

बारिश के बाद शीतलहर ने बढ़ाई ठंड

Sun, 09 Jan 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cold wave increased after rain
सर्दी से बचने के लिए अलावा का सहारा लेते लोग। संवाद - फोटो : Narnol
बारिश के बाद ठंड बढ़ने लगी है। क्षेत्र में शनिवार को हुई बारिश के बाद शीतलहर शुरू हो गई है। रविवार को भी सुबह से ही बादल छाये रहे, जिसकी वजह से दिनभर लोग घरों में दुबके रहे। रविवार को अवकाश होने व ठंड बढ़ने की वजह से सड़कों पर कम लोग नजर आए। ठंड से बचने के लिए बाजारों में दुकानदार अलाव सेकते दिखाई दिए। शीतलहर के चलते न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने भी शीतलहर के चलते आगामी दिनों में ठंड में इजाफा होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बता दें कि मौसम विभाग ने 5 से 9 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील होने के साथ हलकी व मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी। जिसके तहत 5 जनवरी से लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। इस दौरान जिले में दो बार हलकी व मध्यम बारिश हो चुकी है। शुक्रवार रात और शनिवार शाम तक रुक-रुक कर हलकी बारिश होती रही। रविवार शाम तक जिले में नारनौल में सबसे अधिक 44 और महेंद्रगढ़ में 27.8 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा कनीना में 15, अटेली में 26 व नांगल चौधरी में 12 एमएम बारिश हुई। बारिश होने की वजह से रविवार को अचानक से शीतलहर शुरू हो गई। सुबह के समय 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं।
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अब इस मौसम प्रणाली की हरियाणा राज्य से लगभग विदाई हो चुकी है। एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। रविवार सुबह से ही पूरे सूबे में बर्फीली तेज हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया। आने वाले दिनों में मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में हांड कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी। कल से ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। वहीं शीतलहर का प्रकोप भी देखने को मिलेगा। कोहरा छाने की संभावना बन रही है। जिले में सुबह से ही बादल छाये हुए थे। एक-दो दिन अभी बादल छाये रहने की संभावना है। रविवार सुबह से ही जिले में तेज गति और बर्फीली हवाओं के चलने के कारण कोहरा और धुंध का प्रभाव तो नहीं दिखा, लेकिन ठंड में बढ़ोतरी जरूरी देखी गई। नारनौल का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि महेंद्रगढ़ का 10.8 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed