फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Coaching facilities will be provided to needy women: Dr. Pavitra

जरूरतमंद महिलाओं को दी जाएगी कोचिंग की सुविधा : डॉ. पवित्रा

Wed, 14 Jan 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 14 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Coaching facilities will be provided to needy women: Dr. Pavitra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नारनौल। महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तीकरण एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरोग्या-स्वस्थ जीवन की आधारशिला विषय पर एक भव्य सत्र का आयोजन श्रीमती हस्ती देवी जनकल्याणार्थ समिति महेंद्रगढ़ की ओर से किया गया। यह संस्था माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से संबंधित है।

मुख्य अतिथि एवं समिति की अध्यक्ष डॉ. पवित्रा राव ने महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने नारनौल क्षेत्र की जरूरतमंद महिलाओं के लिए निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग उपलब्ध कराने की घोषणा करते हुए कहा कि महिलाओं का स्वस्थ होना ही परिवार और समाज की सुदृढ़ नींव है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सत्र में डॉ. अल्का यादव ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य परामर्श से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. ज्योति यादव ने कहा कि महिला स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता ही सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ आने वाली पीढ़ी की कुंजी है। डॉ. रितेश ने कहा कि आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाकर महिलाएं बिना दुष्प्रभाव के कई बीमारियों से बचाव कर सकती हैं। योग, दिनचर्या और प्राकृतिक उपचार स्वस्थ जीवन का आधार हैं।

जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि श्रीमती हस्ती देवी जनकल्याणार्थ समिति द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और रोजगार से जोड़ने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है, जो क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed