{"_id":"63fcf389e4adae1932058d86","slug":"cms-flying-squad-raided-the-depot-narnol-news-c-17-1-79488-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सीएम के उड़नदस्ते ने डिपो पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सीएम के उड़नदस्ते ने डिपो पर मारा छापा
Mon, 27 Feb 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
आकोदा में कटर से राशन डिपो का ताला काटते कर्मचारी।
महेंद्रगढ़/आकोदा। क्षेत्र के गांव आकोदा में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व गुप्तचर विभाग की टीम ने राशन डिपो पर छापा मारा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम को डिपो धारक के खिलाफ बार-बार राशन वितरण करने में धांधली की शिकायत मिल रही थी जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने आकोदा के राशन डिपो पर छापा मारा। टीम ने मौके पर ही खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को बुलाया लिया तथा सामान की जांच के दौरान टीम को भारी गड़बड़ मिली। निरीक्षण के दौरान 11.25 किलोग्राम बाजरा पाया गया। इसके अलावा अन्य कोई राशन वस्तु नहीं डिपो पर नहीं मिली जबकि ऑनलाइन स्टॉक रिकार्ड के की जांच की गई तो बाजरा 1298.50 किलोग्राम, पीएम गेहूं 5825 किलोग्राम, एनएफएसए गेहूं 6853.48 किलोग्राम, चीनी 128 किलोग्राम होनी चाहिए थी। जो राशन डिपो पर नहीं मिला।
राशन डिपो मिला बंद तो कटर से काटा शटर
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम व गुप्तचर विभाग की टीम द्वारा राशन डिपो पर कार्रवाई की गई तो राशन डिपो बंद पाया गया। टीम द्वारा डिपो धारक राजबीर निवासी आकोदा को फोन पर सूचित किया गया लेकिन मौके पर नहीं पहुंचा और फोन को बंद कर लिया। टीम ने मौके पर ही कटर मंगाकर डिपो की दुकान का शटर का ताला काट दिया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम में निरीक्षक सुनील कुमार, उप निरीक्षक कर्मपाल व अजय, गुप्तचर विभाग की टीम में हिम्मत सिंह, नवीन कुमार, अजय कुमार तथा खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम में निरीक्षक परवीन शामिल रहे।
पुलिस को दी डिपो धारक के खिलाफ शिकायत
खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के निरीक्षक परवीन ने सदर थाना महेंद्रगढ़ पुलिस को डिपो धारक राजबीर के खिलाफ शिकायत दी है। डिपो धारक ने पीडीएस कंट्रोल ऑडर 2009 की अवहेलना की है। इसके विरुद्ध एफसी एक्ट 1955 के तहत कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।