फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CM will visit Dhosi and Madhogarh on 23rd

मुख्यमंत्री 23 को करेंगे ढोसी और माधोगढ़ का दौरा

Wed, 20 Oct 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
CM will visit Dhosi and Madhogarh on 23rd
नारनौल। ढोसी के पहाड़ पर पर्यटन की संभावनाएं तलाश करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पिछला दौरा बारिश की वजह से रद्द हो गया था और वह पहाड़ पर नहीं जा पाए थे। मंगलवार को नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद जानकारी देते हुए बताया कि अब मुख्यमंत्री आगामी 23 अक्तूबर को सुबह 10 बजे ढोसी के पहाड़ पर हेलीकॉप्टर से आएंगे।
विज्ञापन

डॉ. यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 23 अक्तूबर को ढोसी पहाड़ पर पर्यटन की संभावनाओं का जायजा लेने आएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री माधोगढ़ पहाड़ पर पर्यटन विभाग द्वारा किए गए निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचेंगे तथा महेंद्रगढ़ में पर्यटन के विकास का भी अवलोकन करेंगे। डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री के समक्ष यह प्रस्ताव कई माह पहले रखा था।
विज्ञापन

उनका मूल प्रस्ताव यह है कि ढोसी पहाड़ की चोटी पर उपलब्ध विस्तृत स्थान पर महर्षि च्यवन की तपोस्थली के महत्व के अनुरूप ही वहां एक पर्यटन केंद्र स्थापित किया जाए और यह एक ऐसा महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र बने कि यह इस जिले के मुख्य आकर्षण के रूप में स्थापित हो सके। इसके साथ ही नारनौल के अन्य ऐतिहासिक स्थलों को जोड़कर पर्यटन की एक पूरी श्रृंखला तैयार की जा सके। उन्होंने कहा कि ढोसी के पहाड़ की प्राकृतिक स्थिति एवं सौंदर्य को देखते हुए इसके साथ पर्यटन की अपार संभावनाएं जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed