फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CM Saini Narnaul visit CM Saini in Mahendragarh

Haryana: सीएम सैनी का नारनौल दौरा, करोड़ों रुपये की विकास परिजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन

Sat, 15 Nov 2025 04:43 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 04:43 PM IST
सार

महाराजा शूर सैनी जयंती के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ जिले के लिए करीब 83.70 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
CM Saini Narnaul visit CM Saini in Mahendragarh
सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई अनाज मंडी नारनौल में 16 नवंबर को महाराजा शूर सैनी जयंती के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ जिले के लिए करीब 83.70 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री कुल 19 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

 
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि सीएम कार्यक्रम स्थल से ही जिला मुख्यालय नारनौल में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 3595.65 लाख की लागत से तैयार 110 आवासों का उद्घाटन करेंगे। इसी प्रकार लगभग 656.41 लाख की लागत से तैयार ट्रॉमा सेंटर नारनौल, 280.25 लाख की लागत से तैयार महिला थाना से गर्ल्स आईटीआई तक सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण के कार्य, 234.76 लाख रुपये की लागत से तैयार नारनौल शहर में दो पार्कों के निर्माण कार्य, नांगल चौधरी में 228.47 लाख रुपये की लागत से बस स्टैंड का, 116.25 लाख की लागत से तैयार नारनौल में महिला थाना से अग्रसेन चौक तक सड़क कार्यों का, राजकीय कॉलेज अटेली में 100 लाख की लागत से तैयार प्रशासनिक खंड का निर्माण कार्य, 90.41 लाख की लागत से तैयार नारनौल शहर के चितवन वाटिका में पार्क का निर्माण, 71.81 लाख रुपये की लागत से तैयार वार्ड नंबर 13 नारनौल में सती माता मंदिर के पास पार्क का निर्माण, 40.29 लाख रुपये की लागत से तैयार आजमाबाद मोखूता में जीवीएच का निर्माण, 35.83 लाख रुपये की लागत से तैयार मेघोत हाला में जीवीएच का निर्माण, 35.83 लाख रुपये की लागत से तैयार कमानियां में जीवीएच का निर्माण, 32.58 लाख रुपये की लागत से तैयार झूक में जीवीडी का निर्माण, 31.11 लाख रुपये की लागत से तैयार खेड़ी में जीवीडी का निर्माण व 31.11 लाख रुपये की लागत से तैयार ढाणा में जीवीडी निर्माण कार्य का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि करीब 2789.23 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली चार परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। लगभग 2113.94 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) सड़क परियोजनाएं फैजाबाद-सीहमा-कनीना सड़क (एडीआर-127) का सुधार कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसी प्रकार राजकीय कॉलेज अटेली में लगभग 442 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले विज्ञान खंड का निर्माण कार्य, 193 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली रेवाड़ी-नारनौल सड़क (एनएच-11 से छलक नाला तक) के शहरी हिस्से का सुधार कार्य व 40.29 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले महेंद्रगढ़ में गौशाला (जीवीएच), डुलाना का निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed