फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CM Flying seizes 162 cases of liquor of Rajasthan brands including other brands

सीएम उड़नदस्ता ने राजस्थान मार्का समेत अन्य ब्रॉड की 162 पेटी शराब बरामद की

Wed, 11 Nov 2020 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
CM Flying seizes 162 cases of liquor of Rajasthan brands including other brands
अटेली- कनीना मार्ग पर गांव महासर के बस स्टैंड पर एक लाइसेंसी दुकान पर सीएम उड़नदस्ते व सीआईडी की टीम ने छापा मारकर राजस्थान की शराब बरामद की। उड़नदस्ते के इंचार्ज सत्यवीर सिंह, हवलदार सुनील कुमार की टीम ने आबकारी निरीक्षक जतिन कुमार की मौजूदगी में शराब के ठेके पर छापामारी की। आबकारी विभाग ने अटेली थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान वहां से 163 पेटी शराब बरामद हुई। इममें राजस्थान मार्का 92 पेटी शराब मिली। वहीं कुछ ऐसी भी शराब मिली, जिस पर लेबल नहीं लगा था। टीम ने ठेके के सेल्समैन दीपक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो पता लगा कि दुकान को चलाने वाले संजय, धीरज, संदीप बलराम व टिल्लू हैं। टीम ने शराब को कब्जे में लेकर उक्त सभी लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं सहित मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। आबकारी विभाग ने शक जताया हैं कि शराब पर फर्जी लेबल लगाकर धोखाधड़ी कर बेची जा रही थी। कुछेक ऐसी बोलते मिली हैं, जिन पर किसी भी राज्य का लेबल नहीं लगा है। उनका कहना हैं कि आरोपियों ने जो बोतलों पर लेबल लगा रखा हैं वह भी फर्जी हो सकता है।
विज्ञापन

अंधरे में छिपा रखा था शराब
आबकारी विभाग विभाग के अनुसार लाइसेंस के अनुसार एक दुकान बनानी थी। लेकिन, आरोपियों ने फर्जी शराब रखने और बेचने के लिए अलग से एक और कमरा बनवा लिया। आरोपी कमरे के गेट पर शराब की पेटियां रख दी थी। जिससे लोगों को पता न चल सके कि कोई कमरा बना हुआ है। टीम ने पटी हटाकर काफी शराब बरामद की। देर रात तक चली कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग ने ठेकेदार पर कार्रवाई करने की शिकायत अटेली थाना पुलिस को दी। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed