फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CM Flying and CID team caught illegal liquor contract

सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीम ने अवैध शराब का ठेका पकड़ा

Wed, 28 Oct 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
CM Flying and CID team caught illegal liquor contract
त्योहारी सीजन को लेकर सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीम ने लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। बुधवार को टीम ने अवैध रूप से चल रहे शराब के ठेके का भांडाफोड़ किया। ठेके से काफी मात्रा में देसी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। इस पर आगे की की कार्रवाई आबकारी विभाग कर रहा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग के एसआई लोकपाल, एचसी अजय, सीआईडी से एसआई हिम्मत सिंह, एचसी अनिल कुमार और एससी जसवंत ने दोपहर करीब 12 बजे मुंकुदपुरा गांव के पास बने शराब के ठेके पर छापा मारा। टीम ने शराब के सेल्समैन से शराब के लाइसेंस दिखाने को कहा, लेकिन ठेके का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। इसके बाद टीम ने ठेके में रखी विभिन्न प्रकार की शराबों का रिकार्ड लिया और मामले की जानकारी आबकारी विभाग को दी। टीम को मौके से 595 अंग्रेजी शराब, 391 अध्धा, 936 देशी शराब की बोतल, देशी हाफ 696, देसी पव्वा 1850 और बीयर की 85 बोतलें बरामद हुई। बताया जा रहा हैं कि इस जगह पर लंबे समय से शराब का ठेका चल रहा था। जबकि, जिस जगह पर ठेका चल रहा हैं, वहां नहीं चल सकता है। ठेका टहला गांव में खुलना चाहिए था, लेकिन मुकुंदपुरा में खुला हुआ था। पटवारी भी बुलाकर इसकी पैमाइश कराई गई। आबकारी विभाग का इंस्पेक्टर आगे की कार्रवाई करने में जुट गया है। हालांकि सदर थाना प्रभारी मेहर सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत नहीं मिली है। यदि विभाग शिकायत देगा तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरे गांव में सीमा पर चल रहा ठेका
अजीत यादव ने बताया कि टहला-मुकुंदरपुरा के नाम से शराब का ठेका आवंटित है, लेकिन कुछ जमीन के विवाद के कारण ऐसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed