फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cloudy throughout the day with strong wind, chances of rain even today

Mahendragarh-Narnaul News: तेज हवा के साथ दिनभर बादलवाही, आज भी बारिश के आसार

Sat, 02 Mar 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 02 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cloudy throughout the day with strong wind, chances of rain even today
नारनौल। जिले में सुबह से बादलवाही के साथ तेज हवा चल रही है। इस दौरान महेंद्रगढ़ में दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। क्षेत्र में सुबह से शाम तक बादलों की आवाजाही बनी रही। जिले में आज बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

वहीं 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति से हवा चली। रविवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में और आस पास के इलाकों में तेज बारिश, बूंदाबांदी और सीमित स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक सशक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बार-बार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि फाल्गुन माह में वर्तमान समय में धीरे-धीरे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी थी। उन्होंने बताया कि मौसम परिवर्तनशील होने की वजह से नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश: 14.0 डिग्री सेल्सियस और 16. 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं नारनौल में 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस से 18.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जो अधिकतर स्थानों पर सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस से 6.0 डिग्री सेल्सियस अधिक बने हुए हैं। इसके साथ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन का तापमान भी सामान्य से अधिक बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed