{"_id":"647840c626bf3a92ed075803","slug":"clouds-rained-for-one-hour-in-narnaul-temperature-dropped-to-15-degrees-heat-will-increase-in-june-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: एक घंटे तक झमाझम बरसे बादल, 15 डिग्री तक गिरा तापमान, जून में अब बढे़गी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: एक घंटे तक झमाझम बरसे बादल, 15 डिग्री तक गिरा तापमान, जून में अब बढे़गी गर्मी
Thu, 01 Jun 2023 12:25 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:25 PM IST
सार
बरसात होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। नालों की सफाई न होने की वजह से गलियों और सड़कों में भी पानी जमा हो गया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अब गर्मी बढे़गी।
विज्ञापन
नारनौल में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारनौल में वीरवार सुबह अचानक मौसम बदल गया और एक घंटे तक लगातार झमाझम बरसात हुई। बरसात से मौसम में काफी ठंडक आ गई। नोतपा के इस मौसम में अक्टूबर जैसी ठंड का अहसास बरसात ने करवा दिया है। बरसात होने की वजह से लोगों के कूलर, एसी, पंखे तक बंद हो गए हैं। आमतौर पर नोतपा में अधिकतम तापमन 44 डिग्री तापमान रहता है, लेकिन इस बार बरसात होने वजह से तापमान 15 डिग्री तक कम हो गया है।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान 22 डिग्री चल रहा
वीरवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है। पिछले साल एक जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था। इस बार न्यूनतम तापमान 22 डिग्री चल रहा है। सुबह 5 बजे से ही ठंडी हवाएं चल रही थी। सुबह 7 बजे अचानक मौसम बदल गया और तेज बरसात शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक झमाझम बारिश का दौर चलता रहा। लगभग 8 बजे बरसात रुकी।
विज्ञापन
लोगाें को आवागमन में दिक्कतों का सामना किया
बरसात होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। नालों की सफाई न होने की वजह से गलियों और सड़कों में भी पानी जमा हो गया। इसके चलते लोगाें को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में अब गर्मी बढे़गी और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। सप्ताह के अंत तक पांच डिग्री तापमान बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन