नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने नांगल चौधरी में पर्वतारोही निशीपाल को फूलमाला भेंट कर उनकी हौसला अफजाई की। विधायक अभय सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र के गांव कमानियां निवासी एवं सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो फोर्स में एएसआई निशीपाल यादव व उनकी टीम भले ही दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट से महज 1600 मीटर दूरी से खराब मौसम के चलते वापस लौट आई लेकिन जिस बहादुरी और दृढ़ निश्चय से उन्होंने यह लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अपना जज्बा दिखाया। ग्रामीणों ने घर लौटने पर पर्वतारोही को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोहण के लिए आत्मविश्वास एवं अदम्य साहस की बहुत आवश्यकता होती है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता दयाराम यादव, विजय, सुनील, पंडित ताराचंद, राकेश शर्मा पंच, रूबी जाखड़, सोनू, बलवंत व भीम सिंह भी मौजूद रहे।