फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cleared the way for the construction of Narnaul-Mahendragarh State Highway, approval for felling of trees

देर आए, दुरुस्त आए: नारनौल-महेंद्रगढ़ स्टेट हाईवे ओल्ड 148 बी के पेड़ों की कटाई की मिली अप्रूवल

Thu, 07 Jul 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cleared the way for the construction of Narnaul-Mahendragarh State Highway, approval for felling of trees
नारनौल। नारनौल-महेंद्रगढ़ स्टेट हाईवे ओल्ड 148 बी के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। मार्ग निर्माण में बाधा बन रहे पेड़ों को काटने की मंजूरी वन विभाग ने दे दी है। मंजूरी का कार्य सात माह से लंबित था। अब हरियाणा फारेस्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की ओर से अगले सप्ताह पेड़ों की कटाई शुरू हो जाएगी। कटाई का कार्य नारनौल की ओर से शुरू किया जाएगा। वहीं नारनौल-महेंद्रगढ़ स्टेट हाईवे के निर्माण के लिए वीरवार को टेंडर खुल गया है। दो एजेंसियों ने ऑनलाइन टेंडर भरा है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगस्त के अंतिम या सितंबर के पहले सप्ताह में स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से पेड़ों की कटाई के लिए दिसंबर 2021 में उच्चाधिकारियों को पत्र भेज कर मंजूरी मांगी गई थी। सरकार ने पेड़ों की कटाई के लिए 2010 में धनराशि का भुगतान कर दिया था लेकिन वन विभाग पेड़ों की कटाई की मंजूरी नहीं दे रहा था। इसके पीछे मुख्य कारण यह रहा कि वन विभाग का मानना था कि 2010 से 2022 तक पेड़ों की संख्या बढ़ गई है। 12 साल पहले जो पौधे थे अब वे पेड़ बन गए हैं। इन अतिरिक्त पेड़ों की कटाई के लिए धनराशि का भुगतान करने पर विभाग अड़ा हुआ था। वहीं एचएसआरडीसी का मानना था कि 12 वर्षों का करोड़ों रुपये का ब्याज काफी हो जाता है। कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में हुई बैठक में दोनों विभागों के आला अधिकारियों के बीच सहमति बन गई और वन विभाग ने पेड़ों की कटाई की मंजूरी दे दी। एचएसआरडीसी ने पेड़ों की सूची भी हरियाणा फारेस्ट विकास कार्पोरेशन को सौंप दिया है। अगले सप्ताह तक पेड़ों की कटाई शुरू हो जाएगी। नारनौल-महेंद्रगढ़ तक लगभग 55 किलोमीटर स्टेट हाईवे का निर्माण होगा। इस रोड पर हरियाणा फारेस्ट विकास कार्पोरेशन की ओर से पेड़ों की कटाई की जाएगी। रोड पर लगभग 12000 पेड़ों की कटाई होनी है। एक हजार पेड़ नारनौल तथा 11 हजार पेड़ महेंद्रगढ़ की सीमा में काटे जाएंगे।
विज्ञापन

-
टेंडर शुरू, दो एजेंसियों ने किया आवेदन
एचएसआरडीसी की ओर से वीरवार को नारनौल महेंद्रगढ़ रोड के टेंडर खोल दिए हैं। दो एजेंसियों ने टेंडर के लिए आवेदन किया है। अभी तकनीकी मंजूरी के लिए एजेंसियों के दस्तावेज आला अधिकारियों के पास जाएंगे। अगर दस्तावेज ठीक मिले तो इसी महीने फाइनेंशियल टेंडर भी खुल जाएंगे। अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगस्त के अंतिम या सितंबर के प्रथम सप्ताह में स्टेट हाईवे के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। बता दें कि जून के प्रथम सप्ताह में 281 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए गए थे जिन्हें 27 जून को ओपन किया जाना था लेकिन उस समय तकनीकी कारणों से ओपन नहीं किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी में डिवाइड पर लगेंगी एलईडी लाइटें
आकोदा (महेंद्रगढ़) से ढाणी भाठोठा तक 55 किलोमीटर तर फोरलेन सड़क बनाई जानी है। ढाणी भाठोठा में यह एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की ओर से बनाए गए 148बी फोरलेन में मिलाया जाएगा। इस रोड पर महेंद्रगढ़ के अंदर रेलवे ओवरब्रिज के साथ दूसरा ओवरब्रिज बनाया जाएगा। वहीं नांगल सिरोही गांव के बाहर तीन किलोमीटर बाईपास बनाया जाएगा। फोरलेेन रोड दोनों ओर सात-सात मीटर चौड़ी होगी। बीच में एक डिवाइडर बनेगी जिसपर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। महेंद्रगढ़ में रेलवे ओवरब्रिज से जाटवास मोड़ और नारनौल में नसीबपुर से बाइपास खत्म होने तक लाइटें लगाई जाएंगी।
-
पेड़ों की कटाई की मंजूरी मिल चुकी है। महेंद्रगढ़ में लगभग 12 हजार पेड़ों की कटाई होनी है। पेड़ों की कटाई का कार्य अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा।- नरेंद्र कुमार, मैनेजर, हरियाणा फारेस्ट विकास कार्पोरेशन, रेवाड़ी।

-
जून में 281 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए गए थे। इसके लिए दो एजेंसियों ने आवेदन किया है। ये आवेदन तकनीकी मंजूरी के लिए सरकार को भेज दिए जाएंगे। इसी महीने सरकार की ओर से मंजूरी आ जाएगी।-सोमबीर दहिया, एक्सईएन, एचएसआरडीसी, रेवाड़ी।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed