फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   cleanup, employ, strike, grbage,

सफाई कर्मचारी दूसरे दिन भी रहे हड़ताल पर

Wed, 17 May 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर के मोहल्लों में दूसरे दिन भी सफाई नहीं हो पाई। हालांकि नगर परिषद अधिकारियों ने कुछ कच्चे कर्मचारियों को अपने साथ लेकर शहर की मुख्य जगह से लोडर मशीन द्वारा कूड़े का उठान करवाया। जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। परंतु शहर के मोहल्लों की व्यवस्था दूसरी दिन भी चरमराई रही, क्योंकि सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। वहीं मंगलवार को सफाई कर्मचारियों शहर में विरोध प्रदर्शन कर नगर परिषद अधिकारियों के खिलाफ अपना विरोध जताया। हड़ताल पर बैठे नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान पूर्णचंद जैदिया ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की सभी जायज मांग पूरी नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि दो दिन से हड़ताल जारी है। जिस कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। परंतु प्रशासन व नप अधिकारी उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिला प्रधान ने कहा कि उनकी मुख्य मांग नगर पालिका संघ प्रधान सुरेश कुमार जैदिया को वापस ड्यूटी पर रखे जाने की है। अगर उन्हें कार्य पर नहीं लिया गया तो शहर में सफाई नहीं होगी। आज भी 150 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

- 18 सफाई कर्मचारी ने किया कूड़े का उठान
नप के सफाई निरीक्षक आनंद मलिक ने बताया कि हड़ताल में शामिल नहीं होने वाले 18 सफाई कर्मचारियों से मंगलवार को शहर के मुख्य मार्गों पर एकत्रित कूड़े को उठवाया गया है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां लोडर मशीन पहुंच पाई वहां से कूड़े का उठान किया गया। उनके पास 124 आउट सोर्सिंग और 53 स्थाई सफाई कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


- सफाई कर्मचारियों की नौ मांगों को मान लिया गया है। अगर कर्मचारी फिर भी हड़ताल पर बैठे तो उनसे दोबारा बातचीत की जाएगी। अगर कर्मचारी बात नहीं मानते है तो स्थाई कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। वहीं कच्चे सफाई कर्मचारियों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भारती सैनी, चेयरर्पसन नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed