फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cleanliness not found, poster of Kovid ward was pasted outside Nirogi Haryana OPD

Mahendragarh-Narnaul News: नहीं मिली साफ-सफाई, निरोगी हरियाणा ओपीडी के बाहर लगा था कोविड वार्ड का पोस्टर

Mon, 27 Feb 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 27 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness not found, poster of Kovid ward was pasted outside Nirogi Haryana OPD
नारनौल। सिविल सर्जन डॉ. रमेश आर्य ने सिविल अस्पताल की पुरानी और नई बिल्डिंग के वार्डों, ऑपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक सहित सभी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षक के दौरान पुरानी बिल्डिंग में सफाई व्यस्था पूरी तरह से दुरुस्त नहीं मिली। यही नहीं नई बिल्डिंग के द्वितीय तल पर स्थित निरोगी हरियाणा के कमरे के बाहर कोविड वार्ड का पोस्टर लगा हुआ था जिस पर सीएमओ ने आपत्ति जताई और तुरंत उसे हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद कर्मी एक बैनर लेकर पहुंचे लेकिन उस पर भी निरोगी हरियाणा की बजाय मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना लिखा हुुआ था। सीएमओ ने इसे बदलने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ एनआरसी (न्यूट्रीशियन रिहेबिलिटेशन सेंटर) का निरीक्षण किया। यहां पर सबसे पहले उन्होंने खाना बनाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले किचन का निरीक्षण किया। उन्होंने किचन में धूल-मिट्टी न जाए, इसके लिए पर्दा लगाने के निर्देश दिए। साथ ही डाइटिशियन से डाइट से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने डाइट में दिए जाने वाले प्रोटीन की भी जानकारी ली। इस पर डाइटीशियन ने उसकी सही मात्र बताई। सीएमओ ने डाइटीशियन से पूछा कि क्या खाना बनाने वाली कुक का मेडिकल हर छह माह में कराया जाता है, जिस पर वह जवाब नहीं दे पाई।
विज्ञापन

सीएमओ ने बाहर पड़ी अलमारियों के बारे में पूछा तो स्टाफ ने बताया कि कोविड के दौरान सभी अलमारियां बाहर खुले में लगवाई गई थी। इस पर सीएमओ ने कहा कि अब कोविड नहीं है इसलिए जिसकी अलमारी है, उसी के स्थान पर रखवाया जाए।सीएमओ के निर्देश के बाद सभी अलमारियों को हटवा दिया गया। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. केएम शर्मा ने कहा कि जो निर्देश सीएमओ ने दिए हैं, उनके अनुसार काम शुरू करवा दिया गया है। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. धर्मेश सैनी, मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. केएम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड्रेटिक आईसीयू में नहीं मिली सफाई
सिविल अस्पताल की नई बिल्डिंग में बने पेड्रेटिक आईसीयू का भी सीएमओ ने निरीक्षण किया। अंदर साफ-सफाई नहीं मिली। इस पर सीएमओ ने इसकी सफाई कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने दीवारों पर लगे पोस्टर को भी सही व्यवस्थित तरीके से लगाने को कहा। यही नहीं एनआरसी का कार्यालय भी प्राइवेट वार्ड में चल रहा था। एनआरसी वार्ड में सीएमओ ने वहां आए मरीजों के अभिभावकों से बात भी की। एक मरीज ने बताया कि बच्चे को थैलेसिमिया की दिक्कत है इसलिए खून चढ़ाया जा रहा है जबकि दूसरे अभिभावक ने बच्चे को तेज बुखार आने की बात बताई।
पुरानी बिल्डिंग से गायनी वार्ड के रास्ते पर टाइल और पौधे लगाने के निर्देश
सीएमओ ने पुरानी बिल्डिंग से गायनी वार्ड की तरफ जाते हुए पड़े पुराने सामान को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही मिट्टी को सही करवाकर वहां पर टाइल लगाने तथा पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बायोमेडिकल वेस्ट की पुराली खाली पड़ी जगह की भी सफाई सही तरीके से कराने के निर्देश दिए।
डीजी हेल्थ करेंगी जिले का दौरा, तैयारी में जुटा अस्पताल प्रबंधन
स्वास्थ्य विभाग की डीजी आगामी एक व दो मार्च को जिले का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेंगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के पास डीजी के आगमन की टेंटेटिव डेट्स आ चुकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग पूरी हरकत में आ चुका है। सिविल अस्पताल में रंग-रोगन का काम शुरू करवा दिया गया है। जहां पर टूट-फुट थी, उसे भी ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल को नया जैसा बनाने का काम शुरू किया गया है। खुद मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. केएम शर्मा अपनी देखरेख में काम करवा रहे हैं।

अस्पताल का निरीक्षण किया गया है। सफाई व्यवस्था व अन्य कमियों को दूर करने के निर्देश एमएस को दिए गए हैं। डीजी हेल्थ के आगमन की टेंटेटिव डेट्स आई है। यह उनका रूटीन निरीक्षण किया था, क्योंकि जॉइनिंग के बाद वह अब तक अस्पताल निरीक्षण पर नहीं गए थे।

डॉ. रमेश आर्य, सिविल सर्जन

सीएमओ ने आज अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन द्वारा जो निर्देश दिए गए हैं, उन पर काम शुरू करवा दिया गया है। डीजी हेल्थ के आगमन की सूचना है। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई हैं।
डॉ. केएम शर्मा, मेडिकल सुपरीटेंडेंट, सिविल अस्पताल, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed