Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cleaning competition organized on Diwali

Mahendragarh-Narnaul News: दीपावली पर करवाई गई सफाई प्रतियोगिता

Mon, 28 Oct 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 28 Oct 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Cleaning competition organized on Diwali
फोटो संख्या:78- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेड़ा में विद्या​र्थियों को संबो​धित करते प्र
कनीना। स्वच्छता एवं समृद्धि के पावन प्रकाशोत्सव दीपावली के उपलक्ष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेड़ा में कक्षा कक्ष सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सभी कक्षाओं ने रंगोली बनाकर, दिये जलाकर, गुब्बारे लगाकर तथा बंदरवाल सजाकर अपने अपने कक्षा कक्ष को बड़े आकर्षक ढंग से सजाया। प्रतियोगिता में कला अध्यापक दिनेश कुमार व पीजीटी संस्कृत डाॅ. मुनेश यादव की कक्षाएं अव्वल रही। प्राचार्य ओम कुमार ने दोनों कक्षाओं के छात्रों व कक्षा प्रभारियों को उनकी जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिवाली का पर्व मां लक्ष्मी की पूजा का पर्व है। मां लक्ष्मी उसी घर में आती हैं जहां स्वच्छता व सात्विकता हो। हनुमान सिंह ने कहा कि दीपोत्सव पर हमें अपने घर व परिवेश की पूरी तरह साफ-सफाई करनी चाहिए। इस अवसर पर सुरेश कुमार, राजेश कुमार, ज्योति शर्मा, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, प्रवीन कुमार, प्रियंका, वंदना मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed