{"_id":"699de71487ebc3daa608983b","slug":"cjm-inspected-the-drug-de-addiction-center-narnol-news-c-196-1-nnl1004-136513-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सीजेएम ने नशा मुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सीजेएम ने नशा मुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण
Tue, 24 Feb 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो 7नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करती सीजेएम नीलम कुमारी।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने मंगलवार को नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने नागरिक अस्पताल में स्थित नशा मुक्ति केंद्र, नसीबपुर में स्थित सीनियर सिटीजन होम, पुलिस लाइन में बने सेफ हाउस, सिंघाना रोड पर स्थित श्री माधव नशा मुक्ति केंद्र और बाल भवन नशा मुक्ति केंद्र एवं पुनर्वास केंद्र का जायजा लिया।
सीजेएम ने नागरिक अस्पताल में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों से बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने मरीजों से कहा कि केंद्र के विशेषज्ञ उनकी समस्याओं को हल करने और एक स्वस्थ जीवन जीने में उनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने मरीजों को नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए केंद्र की मदद लेने और एक बेहतर जीवन के लिए प्रयास करने की सलाह दी।
उन्होंने नसीबपुर में स्थित सीनियर सिटीजन होम का दौरा कर वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने पुलिस लाइन में बने सेफ हाउस, सिंघाना रोड पर स्थित श्री माधव नशा मुक्ति केंद्र व बाल भवन नशा मुक्ति केंद्र एवं पुनर्वास केंद्र का भी दौरा किया।