फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Civil Surgeon inspects Civil Hospital Mahendragarh

Mahendragarh-Narnaul News: सिविल सर्जन ने नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ का किया निरीक्षण

Tue, 16 Apr 2024 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Apr 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Civil Surgeon inspects Civil Hospital Mahendragarh
फोटो संख्या:77- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ​स्टाफ को दिशा-निर्देश देते सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में सीएमओ ने सोमवार को सुबह 9 औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर की जांच कर अस्पताल में गंदगी मिलने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद ने इमरजेंसी वार्ड, प्रसुति विभाग व अन्य वार्डों की जांच की। साथ ही उन्होंने मरीजों का हाल-चाल भी जाना। अस्पताल में तैनात चिकित्सकों व अन्य स्टाफ सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान साफ-सफाई को लेकर जिम्मेदारों को फटकार भी लगाई गई। सबसे पहले उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की जांच की। प्रसुति विभाग तथा वार्डों का दौरा किया तथा मरीजों से सुविधाओं को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन

ड्रेस कोर्ड का सख्ती से पालन करें
डा. रमेशचंद ने ड्रेस नहीं होने पर चिकित्सक व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को फटकार लगाते हुए नियमित रूप से ड्रेस में आने के आदेश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सकों के अलावा स्टाफ नर्स, सिक्योरिटी गार्ड्स, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हमेशा ड्यूटी पर तैनात रहने चाहिए। चिकित्सक व अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ यूनिफार्म में रहें। इसके अलावा चिकित्सक व स्टाफ नर्स ये सुनिश्चित करें कि आपातकालीन दवाएं व उपकरण हर समय उपलब्ध होने चाहिए। कर्मचारियों को आदेश दिए कि अस्पताल में ज्यादा से ज्यादा संख्या में गर्भवती महिला की डिलिवरी यहीं करवाई जाए। इसके अतिरिक्त लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं ताकि सरकार की महत्वकांक्षी योजना का गरीब मरीजों का इसका लाभ मिल सकें। इसके अलावा उन्होंने सफाई कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही पर होगी कार्रवाई-सीएमओ
सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद आर्य ने कहा कि भविष्य में भी वे नागरिक अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी स्टाफ सदस्य की ड्यूटी के प्रति लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उनका मुख्य उद्देश्य मरीजों को समय पर तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है।

फोटो संख्या:77- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में स्टाफ को दिशा-निर्देश देते सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र

फोटो संख्या:77- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में स्टाफ को दिशा-निर्देश देते सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed