{"_id":"5fb6b1de8ebc3e9bac5f0601","slug":"civic-issuse-narnol-farmer-grain-market-news-narnol-news-rtk5830676184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी गेट पास न मिलने पर किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी गेट पास न मिलने पर किसानों ने लगाया जाम
विज्ञापन
नई मंडी में बाजरा लेकर पहुंचे किसानों ने वीरवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे नारनौल-नांगल चौधरी एनएच पर करीब बीस मिनट तक जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवा दिया। लेकिन, ट्रैक्टर-ट्राली के कारण एनएच पर यातायात करीब चार घंटे तक प्रभावित रहा। दोपहर एक बजे किसानों के वाहनों को प्रवेश मिलने पर एनएच पर आवागमन बेहतर हो सका।
नांगल चौधरी रोड पर सुबह नौ बजे ही वाहनों से बाजरा लेकर किसान पहुंचे। लेकिन, मंडी का गेट बंद होने से वाहनों को प्रवेश नहीं दिया गया। सुबह दस बजे तक काफी संख्या में किसान मंडी पहुंचे और गेट पास देने की मांग की। लेकिन, उनकी बात की सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद करीब साढ़े दस बजे मंडी गेट के सामने नारनौल-नांगल चौधरी एनएच पर किसानों ने जाम लगा दिया। मौके पर उपस्थित पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर जाम खुलावा दिया। लेकिन, इसके बाद किसान गेट पास जारी होने का दोपहर एक बजे तक इंतजार करते रहे। इस दौरान कमेटी के कार्यालय और गेट पर किसान बाजरा बेचने के लिए चक्कर लगाते रहे। वहीं किसानों के वाहनों के मंडी में प्रवेश न मिलने से मंडी गेट पर वाहनों की लाइन लग गई। इससे नारनौल-नांगल चौधरी हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। इससे सुबह करीब 11 बजे से दोपहर एक बजे तक एनएच पर यातायात प्रभावित रहा। दोपहर एक बजे के बाद गेट पास जारी होने से वाहन मंडी में आए। इसके बाद एनएच पर यातायात बेहतर हुआ। वीरवार को भी बुधवार को आए किसानों के बाजरे की खरीद हुई। जबकि, वीरवार को बाजरा लेकर पहुंचे किसानों के कागजात की टीम पहले जांच करेगी। किसानों का कहना हैं कि जब उन्हें पहले से बाजरा बेचने का मैसेज मिला हुआ तो उन्हें परेशान क्यों किया जा रहा है। सुबह नौ बजे आए किसानों को दोपहर एक बजे मंडी का गेट पास और टोकन मिलता, अगले दिन खरीद होगी। ऐसे में उन्हें बाजरा बेचने में दो दिन का समय लग रहा है। वीरवार को देर शाम तक किसानों को टोकन जारी होता रहा। शाम साढ़े छह बजे तक 300 किसानों को टोकन मिला।
अटेली मंडी में बाजरे की खरीद हुई शांतिपूर्वक
मंडी अटेली। पिछले दो दिन से चल रही बाजरे की खरीद लगातार वीरवार को भी जारी रही। वीरवार को 450 किसानों के टोकन काटे गये थे। खरीद एजेंसी बाजरे की गुणवत्ता देखकर ही बाजरे की खरीद कर रही है। प्रशासन के अनुसार बाजरे की खरीद 27 नवंबर तक जारी रहेगी। पिछले डेढ़ माह से लगातार चली खरीद के बाद भी अब भी काफी मात्रा में किसान बाजार लेकर अनाज मंडी में पहुंच रहे हैं। दो दिन में 43 हजार क्विंटल के करीब बाजरे की खरीद हो चुकी है।