फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic issuse,mahendergarh,new grain market,news

मंडी में चारों ओर दिख रहा बाजरा

Sat, 14 Nov 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
civic issuse,mahendergarh,new grain market,news
मंडी में लगातार बढ़ रही उठान की समस्या के चलते किसानों को अपना बाजरा फड़ पर डालने के लिए छह घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। मंडी में 45 हजार बैग का उठान बकाया है। पूरी अनाज मंडी में चारों ओर बाजरे के बैग ही बैग नजर आ रहे हैं। करीब तीन घंटे इंतजार के बाद ही मंडी में प्रवेश मिल पा रहा है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन से महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी में बाजरे का उठान धीमी गति से चल रहा है। जिस कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय अनाज मंडी में करीब 22 हजार क्विंटल बाजरा पड़ा हुआ है। बाजरा उठान नहीं होने के कारण मंडी में जगह नहीं बची। फड़ पर बाजरा डालने के किसानों को 5 से 6 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। समय पर अपना बाजरा डालने के लिए किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुुबह 5 बजे ही अनाज मंडी में पहुंचना शुरू हो जाते हैं। सुुबह 8 बजे टोकन की प्रक्रिया शुरू होती है।
विज्ञापन

किसानों को सुबह तीन घंटे मंडी के बाहर इंतजार करने के बाद प्रवेश मिलता है। पांच बजे आए किसानों को दस बजे तक प्रवेश मिलता है। मंडी प्रशासन की ओर से हर एक वाहन की जांच के बाद ही गेट पास जारी किया जा रहा है। मंडी में हर एक वाहन की जांच की जा रही है। गेट पास जारी करने के समय पंजीकरण वाले किसान का मौजूद होना अनिवार्य है। कुछ लोग दूसरों का टोकन लेकर पहुंच रहे थे। जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर के बाद जांच हुई सख्त
अमर उजाला ने वीरवार के अंक में राजस्थान का बाजरा महेंद्रगढ़ की मंडियों में बिकने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। राजस्थान से ट्रक में बाजरा लाकर उसे महेंद्रगढ़ में ट्रैक्टर ट्राली में भरकर मंडी में पहुंचाने का खुलासा किया था, जिसके बाद मंडी प्रशासन हर एक टोकन की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed