फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   City Engulfed in the Flames of Demands; Employees Walk Off the Job and Begin Strike

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों की आग में सुलगा शहर, कर्मचारियों ने काम छोड़ शुरू की हड़ताल

Fri, 01 May 2026 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
City Engulfed in the Flames of Demands; Employees Walk Off the Job and Begin Strike
फोटो नंबर-01नप सफाई कर्मचारियों के धरने को संबो​धित करते कर्मचारी नेता। संवाद
नारनौल। शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर दो दिवसीय काम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी। इसका नेतृत्व इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान ने किया जिसमें बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों और फायर विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।
विज्ञापन

राज्य कैशियर महेंद्र सिंह संगेलिया, सर्व कर्मचारी संघ के नेता महेंद्र सिंह बोयत, जिला प्रधान कौशल यादव और जिला प्रधान राहुल सारवान समेत कई नेताओं ने कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाएगा और फायर विभाग के शहीद साथियों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में शहीदों के आश्रितों को स्थायी नौकरी और प्रत्येक परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देना शामिल है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और प्रदेश स्तर पर बड़े प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल में गुरदयाल सिंह, मनोज कुमार, रविकांत, प्रदीप कुमार, लीलाराम, महेंद्र गोयल, जसवंत, आशु, निरंजन, भीम सिंह, रोशन, राजेश, विनोद, कमल, मंजू देवी, सुनीता देवी व कांता देवी सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed