{"_id":"5831e22a4f1c1bb404b39a5f","slug":"city-devlopment-budget-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के लिए नहीं होगी बजट की कमी : डॉ. अभयसिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के लिए नहीं होगी बजट की कमी : डॉ. अभयसिंह
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभयसिंह यादव ने रविवार को नवनिर्वाचित नपा कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन बबीता सैनी ने किया। इस दौरान आपसी सहमति से विकास कार्य करवाने की नसीहत दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में समान विकास कार्य करवाने की योजना बनाई गई है।
योजना के मुताबिक गांवों को शहरों की तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी। नांगल चौधरी नपा में तीन पंचायत तथा अंतर्गत 6 ढाणियां शामिल हैं। जिनमें 47 करोड़ की लागत से सीवर लाइन तथा पेयजल व्यवस्था करवाई जा रही है। इसके बाद लोगों को गंदगी युक्त जलभराव से छुटकारा मिल जाएगा। नपा का संपूर्ण विकास करवाने के लिए पार्षदों को एकजुट रहना होगा। बिना भेदभाव वार्ड स्तर की समस्याओं पर विचार करें, आपसी सहमति होने पर प्रस्ताव पारित कर उच्चाधिकारियों को भेज दें। पिछले करीब तीन साल से नपा में विकास कार्य ठप पड़े हैं, अब निर्वाचित बोर्ड गठित हो चुका। विभाग द्वारा रास्तों का पक्का निर्माण, स्वच्छता, लाइट आदि सुविधाओं के लिए एस्टिमेट बना लिए गए। जल्द ही बजट मंजूर करवाकर लंबित समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। इसके बाद उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता तथा कस्बे की स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उप चेयरमैन नरगेस, पंस चेयरमैन सुरेश मूलोदी, बीडीपीओ दीपक यादव, बीइओ सुनील यादव, पार्षद नीरज बंसल, सोनू तंवर, संतलाल, रामानंद अग्रवाल, नपा सचिव राजाराम, जेई राजेश कौशिक, योगेंद्र सिंह व रामकिशन सैनी आदि मौजूद रहे।