फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Citizen participation essential in voter list revision drive: Jitendra Singh

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में नागरिकों की भागीदारी जरूरी : जितेंद्र सिंह

Sat, 11 Jul 2026 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Citizen participation essential in voter list revision drive: Jitendra Singh
कनीना। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी और एसडीएम जितेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने अभियान की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह ने बताया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान पारदर्शिता और निष्पक्षता से हो रहा है। इसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल करना है। साथ ही, मृत, स्थानांतरित या अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाकर सूची को शुद्ध बनाना है।
विज्ञापन

बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। इस दौरान नागरिकों से एन्यूमरेशन फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज लिए जा रहे हैं। जिन युवाओं ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, वे भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह ने नागरिकों से अपील की कि बीएलओ के घर पहुंचने पर वे सहयोग करें। सही जानकारी और आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा कराएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है।

इसे त्रुटिरहित बनाने में हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है। अभियान की सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी। दावे और आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण होगा। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed