{"_id":"62b746218164d41f61225837","slug":"cinema-road-built-a-month-ago-could-not-last-even-15-days-narnol-news-rtk6505711158","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह पूर्व बनी सिनेमा रोड 15 दिन भी नहीं टिक पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह पूर्व बनी सिनेमा रोड 15 दिन भी नहीं टिक पाई
विज्ञापन
सिनेमा रोड पर सांकेतिक धरने पर बैठे दुकानदार---संवाद
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। एक माह पूर्व 50 लाख रुपये की लागत से बने शहर के सिनेमा रोड महज एक माह भी नहीं टिक पाया। तीन माह पूर्व निर्माण शुरू हुआ था तथा निर्माण में दो माह का समय लगा लेकिन उखड़ने में महज 15 दिन का ही समय लगा। एक माह पूर्व इस सीसी बेस पर बनाए गए सड़क का निर्माण पूरा हुआ था। 15 दिनों तक लगातार इसकी तराई करने के बाद महज 15 दिन पूर्व ही इसे आवागमन के लिए खोला गया था। महज 15 दिनों में सड़क की रोड़ियां उखड़ गई व दिनभर सीमेंट व रोड़ी बजरी से बने इस मार्ग से उड़ने वाली धूल से करीब 300 दुकानदार परेशान हैं। समस्या से परेशान दुकानदारों व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शनिवार को बालाजी चौक पर आधे घंटे का सांकेतिक धरना देकर निर्माण कार्य में प्रयोग की गई सामग्री की जांच के लिए कमेटी बनाकर दस दिनों में जांच प्रक्रिया पूरी कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की। धरना दे रहे दुकानदारों व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों नगरपालिका को चेतावनी दी है कि अगर दस दिनों में जांच पूरी कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो बालाजी चौक पर स्थायी धरना शुरू कर दिया जाएगा।
ठेकेदार को नोटिस देकर निर्माण में प्रयोग सामग्री सहित अन्य प्रकार की जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा ठेकेदार की पेमेंट भी नपा द्वारा रोक ली गई है। करीब 100 फुट के टुकड़े का दोबारा निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा निर्माण सामग्री की जांच करा तय मापदंडों पर नहीं पाई गई तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-योगेश राठी, एमई, नगरपालिका, महेंद्रगढ़।