फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CIA police arrested the accused with drugs

Mahendragarh-Narnaul News: सीआईए पुलिस ने नशीला पदार्थ सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 22 Jun 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 22 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
CIA police arrested the accused with drugs
महेंद्रगढ़। सीआईए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नशीला पदार्थ बेचते एक आरोपी को काबू किया है। सीआईए पुलिस टीम का गस्त के दौरान सूचना मिली कि मनोज निवासी बुचौली थाना शहर महेंद्रगढ जो स्मैक बेचने का काम करता है।
विज्ञापन

सुरेश निवासी बचीनी के खेत में बने कोटड़े के बाहर सफेद पन्नी प्लास्टिक में स्मैक लिए हुए किसी के इंतजार में बैठा है। अगर फौरी रेड की जाए तो मौका पर स्मैक सहित काबू आ सकता है। टीम ने मिली सूचना कि आधार पर छापेमारी की तो एक युवक कोटड़े के सामने अपने हाथ में सफेद रंग की पन्नी प्लास्टिक लिए बैठा दिखाई दिया। टीम ने युवक को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मनोज निवासी बुचौली बतालया। टीम ने मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एईटीओ नारनौल राजेन्द्र नैन को बुलाया गया। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने मनोज के हाथ में पकडी हुई पन्नी प्लास्टिक की तलाश लेने पर पन्नी के अन्दर लाल पदार्थ बरामद हुआ। बरामदा स्मैक का वजन किया तो पन्नी सहित 6.09 ग्राम हुआ। सीआईए टीम ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना महेंद्रगढ़ में संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed