{"_id":"6379179b431d2e27fc439892","slug":"cia-narnaul-arrested-an-accused-of-supplying-illegal-weapons-narnol-news-rtk663938195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए नारनौल ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईए नारनौल ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों, सप्लाई करने वालों और बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को मथुरा उत्तर प्रदेश के बरसाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 10 देसी कट्टे व पांच कारतूस बरामद किए।
उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सांगवान ने बताया कि सीआईए नारनौल की टीम ने 22 अक्तूबर को सदर थाना नारनौल क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ सचिन उर्फ कालिया निवासी मांदी को गिरफ्तार किया था। जिसके पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया था। पूछताछ में उसने बताया था कि वह अनीश उर्फ काला निवासी हथियाका थाना बरसाना, मथुरा, यूपी के पास से अवैध हथियार लाया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए सीआईए नारनौल की टीम ने 16 नवंबर को मथुरा यूपी के थाना बरसाना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी अनीश उर्फ काला को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से अवैध हथियारों के बारे में पूछताछ की तथा उससे 10 देसी कट्टे और 5 कारतूस बरामद किए।
आरोपी अवैध हथियार बनाने का करता था कार्य
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में पता लगाया कि आरोपी पहले अवैध हथियार बनाने का काम भी करता था। करीब 4 साल पहले थाना बरसाना पुलिस ने आरोपी से अवैध हथियार बनाने का सामान जब्त कर लिया था। इसके बाद से आरोपी अवैध हथियार सप्लाई करने का काम कर रहा था। आरोपी के खिलाफ बरसाना थाना में भी अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में लगी है। इसमें शामिल अन्य आरोपियों के ठिकानों का पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है ताकि उनके असली ठिकानों तक पहुंचा जा सके और इसमें शामिल अन्य आरोपियों को भी दबोचा जा सके। इस मामले में कुल 11 देसी कट्टे बरामद किए हैं और 6 कारतूस बरामद किए है। अब तक दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
-विक्रांत भूषण, एसपी, नारनौल।