फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Children who presented cultural programs were honored

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत देने वाले बच्चों को किया सम्मानित

Wed, 29 Sep 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Children who presented cultural programs were honored
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए। - फोटो : Narnol
नारनौल। गांव पटीकरा में गोपाल सेवा समिति द्वारा गणेश महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों के लिए मंगलवार शाम को पुरस्कार वितरण समारोह किया गया। कार्यक्रम में शिक्षिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनू भारद्वाज मुख्य अतिथि रही। उन्होंने महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम योगदान देती है। बच्चों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के संरक्षक शिक्षाविद डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। यह कार्यक्रम हमारे संस्कारों और संस्कृति के संवाहक होते हैं तथा नई पीढ़ी में संस्कारों का निर्माण करते हैं। कार्यक्रम का संयोजक समिति अध्यक्ष ललित गोयल एवं सचिव हेमंत यादव ने कहा कि अगले वर्ष भी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति के लिए रश्मि, कीर्ति, रागिनी, ज्योति, काजल, ईशान, कशक, रुचि व गुंजन, रंगोली के लिए रागिनी, ज्योति, ईशान, पारुल तथा मेहंदी में रागिनी, डोली, नेहा, शिवानी को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अवसर पर रजनी देवी, सुषमा, पुष्पा, ममता, किरण, सुमन व शीतल गोयल उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed