{"_id":"683f3b6dd6e13b17a309bb85","slug":"chief-ministers-flying-squad-caught-overloaded-vehicles-fined-rs-525-lakh-narnol-news-c-196-1-nnl1004-125421-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने ओवरलोड वाहनों को पकड़ा, 5.25 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने ओवरलोड वाहनों को पकड़ा, 5.25 लाख का जुर्माना
Tue, 03 Jun 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 25नारनौल में ओवरलोड वाहनों की जांच करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम। स्रोत-विभाग
नारनौल। जिले भर में मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, खुफिया विभाग और आरटीओ विभाग की संयुक्त टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
सुबह करीब छह बजे महेंद्रगढ़ कनीना रोड पर 10 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा। इस पर टीम ने 5.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की तरफ से निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, निरीक्षक राजेश कुमार, आरटीओ विभाग की तरफ से सहायक डीटीओ नवीन कुमार व उनकी टीम मौजूद रही।
कनीना के बाद टीम देर शाम तक नारनौल, नांगल चौधरी, निजामपुर में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी रही। इस दौरान नारनौल में आठ, निजामपुर और नांगल चौधरी में भी आठ से दस ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया। इन ओवरलोड वाहनों को सीज किया जा रहा है। बता दें कि जिले में ओवरलोड वाहनों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसकी वजह से समय-समय पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की तरफ से कार्रवाई की जाती है।