{"_id":"67ed7a1955a76d1b71008bb9","slug":"chief-ministers-flying-squad-and-food-safety-department-took-samples-of-buckwheat-and-water-chestnut-narnol-news-c-203-1-sroh1012-116180-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुट्टू व सिंघाड़े के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुट्टू व सिंघाड़े के सैंपल लिए
विज्ञापन
फोटो संख्या:86-शंकर मार्केट में किरयाणा स्टोर की दुकान में छापेमारी करती मुख्यमंत्री उडनदस्ता
महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी व जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीमों ने शहर की किराना की दुकानों से कुट्टू व सिंघाड़े के आटे के सैंपल भरे। लाइसेंस व अन्य प्रकार के दस्तावेज नहीं मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस भी थमाए गए। बुधवार दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी के निरीक्षक राजेश कुमार व जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी राजेश वर्मा की सयुंक्त टीमों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर किराना की दुकानों का निरीक्षण किया।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विश्राम गृह के पास स्थित किराना स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में 60 किलोग्राम कुट्टू आटा व 50 किलोग्राम सिंघाडा आटा रखा मिला। मौके पर दोनों का सैंपल लिए गए। मौके पर दुकान संचालक मौके पर एफएसएसएआई लाईसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर दुकानदार को नोटिस दिया गया। वहीं, दूसरी ओर शंकर मार्केट में किरयाणा स्टोर की दुकान पर निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दुकान से 33 किलोग्राम कुट्टू का आटा रखा मिला। मौके पर आटे की सैंपल लिए गए। सैंपलों को सील करके परीक्षण के लिए लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी व जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के सदस्य मौजूद रहे।