फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chief Minister launched Haryana Panchayat Patron Yojana-2021 from Chandigarh

मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से किया हरियाणा पंचायत संरक्षक योजना-2021 का शुभारंभ

Mon, 01 Nov 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister launched Haryana Panchayat Patron Yojana-2021 from Chandigarh
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद अधिकारी। - फोटो : Narnol
नारनौल । हरियाणा पंचायत संरक्षक योजना-2021 ग्रामीण विकास के लिए एक अहम कड़ी साबित होगी। इसमें सभी ग्रुप वन अधिकारियों को एक-एक गांव की जिम्मेदारी लेनी है। अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर गांव के संरक्षक की भूमिका निभाएं। यह बात उपायुक्त अजय कुमार ने सोमवार को लघु सचिवालय में ग्रुप वन अधिकारियों की बैठक में कहीं।
विज्ञापन

इससे पहले सभी अधिकारियों ने हरियाणा दिवस पर चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संदेश को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुना। बाद में अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि ग्राम पंचायतों के अंतर्गत तीव्र व समग्र विकास का तंत्र बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने हरियाणा पंचायत संरक्षक योजना-2021 का शुभारंभ किया है। इसमें प्रथम श्रेणी अधिकारियों को ग्राम पंचायत के संरक्षक की भूमिका प्रदान की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि संबंधित अधिकारी योजनाओं को लागू करने में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी देगा।
विज्ञापन

साथ ही ग्राम पंचायत के सामाजिक-आर्थिक विकास के सुझावों पर एक रिपोर्ट भी तैयार करेगा और योजना के शुरू होने के एक महीने के भीतर उस रिपोर्ट को सरकार के पोर्टल www.intrahrygov.in पर डालेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा पंचायत संरक्षक योजना, 2021 के लिए मानव संसाधन विभाग नोडल विभाग होगा। इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, एसडीएम मनोज कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह व नगराधीश अमित कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed