{"_id":"618d53d680bd1821c24c6dac","slug":"chief-minister-did-vc-with-dc-regarding-dap-narnol-news-rtk6295595188","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी को लेकर मुख्यमंत्री ने डीसी के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी को लेकर मुख्यमंत्री ने डीसी के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद डीसी अजय कुमार व अन्य।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को डीएपी खाद के संबंध में सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। महेंद्रगढ़ जिले के उपायुक्त अजय कुमार ने मुख्यमंत्री को जिले में खाद्य वितरण के बारे में जानकारी दी।
डीसी ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिले में खाद्य वितरण का कार्य पूरे पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है। हर बिक्री केंद्र पर कृषि विभाग के अधिकारी तैनात हैं। जिले के अधिकारियों द्वारा लगातार औचक निरीक्षण करने के साथ छापा मारा जा रहा है। राजस्थान की सीमा पर निगरानी करने के लिए पुलिस के नाके लगाए गए हैं, ताकि जिले से डीएपी खाद बाहर न भेजी जा सके। पारदर्शी तरीके से वितरण करवाने के लिए पीओएस मशीन के माध्यम से ही वितरण किया जा रहा है। खाद्य वितरण के लिए जिले में 5 फ्लाइंग स्क्वायड कार्यरत हैं। अभी तक जिले में वितरण कार्य में गड़बड़ी की सूचना पर दो विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तीन विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में 265 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। जिले में सरसों की बिजाई लगभग पूरी हो चुकी है। अब गेहूं के लिए डीएपी खाद की आवश्यकता है। अभी तक जिले में 8 हजार मीट्रिक टन खाद की बिक्री हो चुकी है। इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम महेंद्रगढ़ दिनेश कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार व डीडीए डॉ वजीर सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।